दामाद की हरकत पर आगबबूला हुआ ससुर, पीट-पीटकर मार डाला,पुलिस जांच में आरोपी ने जुर्म किया कबूल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। ससुर ने अपने दामाद की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी लाश को घर के पीछे धान के खेत में फेंक दी।यह वारदात कौंधियारा थाना क्षेत्र के यमुना नगर इलाके की है। सुबह जब ग्रामीणों ने खेत में शव देखा, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान घूरपुर निवासी रवि कुमार बिंद (28 वर्ष) के रूप में हुई। रवि एक नवंबर की रात अपनी ससुराल आया हुआ था। अगले दिन सुबह उसका शव खेत में पाया गया। वह केवल अंडरवियर और बनियान में था और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। मृतक के परिजनों के पहुंचते ही गांव में हंगामा मच गया। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

कैसे पुलिस ने आरोपी को पकड़ा?

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में रवि के ससुर जमुना प्रसाद ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. उसने दावा किया कि रवि शराब पीकर बाहर गया था और किसी झगड़े में उसकी मौत हो गई।
हालांकि, उसके बयान बार-बार बदलते रहे, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया। जब उसके मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई, तो शक की सुई लगातार उसी की ओर घूमती रही।

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो जमुना प्रसाद ने आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि दामाद रवि ने शराब पीने के बाद उसकी नाबालिग बेटी से जबरन संबंध बनाने की कोशिश की थी। यह देखकर वह बेकाबू हो गया और दामाद को बेरहमी से पीटने लगा। झगड़े के दौरान रवि का सिर पत्थर से टकरा गया और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में उसकी पिटाई जारी रखी, जिससे रवि की मौके पर ही मौत हो गई।

खेत में मिली लाश

हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के पीछे लगभग 100 मीटर दूर स्थित धान के खेत में फेंक दिया और रात में ऐसे सो गया जैसे कुछ हुआ ही न हो। सुबह जब लोगों ने खेत में शव देखा, तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी को हिरासत में लिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि रवि की मौत सिर पर लगी गंभीर चोटों के कारण हुई थी। जब पुलिस ने सबूतों के साथ दोबारा पूछताछ की, तो जमुना प्रसाद ने सच उगल दिया। उसने बताया कि रवि ने उसे ₹100 देकर शराब मंगाई थी और दोनों ने साथ में शराब पी। इसके बाद झगड़ा हुआ, जो हत्या में बदल गया।

मृतक रवि की शादी आठ साल पहले प्रतिमा बिंद से हुई थी। उनके तीन छोटे बच्चे हैं — बेटी रिया (7 वर्ष), बेटा रमन (5 वर्ष) और सबसे छोटा अमन (3 वर्ष). इस दर्दनाक घटना से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस ने आरोपी ससुर जमुना प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000