बड़ा ट्रेन हादसा: कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

मिर्जापुर जिले में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ट्रेन की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद शवों के चिथड़े उड़ गए थे। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार की सुबह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। रेलवे स्टेशन चुनार पर बुधवार की सुबह ट्रेन से उतरकर लाइन पार करते समय कालका मेल की चपेट में आने से छह लोगों की  मौत हो गई। हादसे में शव क्षत-विक्षत हो गया।

मौके पर पहुंचे जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने शवों को रेलवे लाइन से हटवाकर किसी तरह से शिनाख्त कराया। मौके पर अन्य अधिकारी पहुंचे। रेलवे स्टेशन चुनार पर सुबह सवा नौ बजे यात्री गोमो प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरकर गलत दिशा से लाइन पार कर रहे थे। उसी समय प्लेटफॉर्म नंबर तीन से गुजर रहे कालका मेल की चपेट में आ गए। सभी यात्री कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए आ रहे थे।

रेलवे स्टेशन चुनार पर सुबह सवा नौ बजे यात्री गोमो प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरकर गलत दिशा से लाइन पार कर रहे थे। उसी समय प्लेटफॉर्म नंबर तीन से गुजर रहे कालका मेल की चपेट में आ गए। सभी यात्री कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए आ रहे थे। अब तक छह लोगों के ट्रेन से कटकर मौत की बात सामने आई है। मौके पर एएसपी आपरेशन मनीष कुमार मिश्रा जांच पड़ताल करने के लिए पहुंच गए है। 

सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

हादसे को लेकर मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जताया शोक

कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल ने हादसे को लेकर शोक जताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘आज संसदीय क्षेत्र मीरजापुर के चुनार रेलवे स्टेशन की हृदय विदारक घटना से मन बहुत व्यथित है। जिले के अधिकारीगण को तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने तथा घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देशित किया है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतृप्त परिजनों के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000