प्रतापगढ़: राजा भइया के घर पहुंची पुलिस की जांच, दशहरे पर किया था, सैंकड़ों हथियारों का शस्त्र पूजन

प्रतापगढ़। पूर्व कैबिनेट मंत्री जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप उर्फ राजा भइया ने विजया दशमी (दशहरा) पर अपने बेंती में अपने आवास पर सैकड़ों हथियारों का शस्त्र पूजन किया था।शस्त्र पूजन की जांच रिपोर्ट आ गई है।

इस शस्त्र पूजन की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे। इसी के बाद जबरिया रिटायर अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने शिकायत करते हुए हथियारों की जांच की मांग की थी। पुलिस की रिपोर्ट में राजा भइया के आवास पर हुए इस शस्त्र पूजन को पारंपरिक कार्यक्रम बताया गया है।

हालांकि अधिकारियों ने पुलिस टीम को आगे भी मामले पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए हैं। राजा भइया के शस्त्र पूजन का वीडियो अमिताभ ठाकुर ने पुलिस अधिकारियों को भेजा था। कहा था कि वीडियो में एक साथ सैकड़ों शस्त्र देखे जा सकते हैं।

राजा भइया के लोगों ने इन्हें वैध हथियार होने की बात कही है, लेकिन इसके बाद भी एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में शस्त्रों के सार्वजनिक प्रदर्शन के मामले की जांच होनी चाहिए। अमिताभ ठाकुर की शिकायत के बाद प्रतापगढ़ एडिशनल एसपी बृजनंदन राय ने सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता से जांच कराई। इसकी जांच रिपोर्ट अब सामने आई है।

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि राजा भइया द्वारा विजयादशमी के अवसर पर बेंती आवास स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर प्रांगण में 30 वर्षों से शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया जा रहा है। राजा भइया के दादा स्वर्गीय राय बजरंग बहादुर सिंह और पिता उदय प्रताप सिंह द्वारा भी यह कार्यक्रम किया जाता था। इस अवसर पर किसी प्रकार के शस्त्र प्रदर्शन, अभ्यास, नारेबाजी, अवैध शस्त्र होने या विधि विरुद्ध कार्य के कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं।

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आयोजन निजी आवास परिसर की चाहरदीवारी के भीतर शांतिपूर्ण ढंग से पारम्परिक रूप से संपन्न होता है। स्थानीय जनता द्वारा भी इस कार्यक्रम के प्रति किसी प्रकार की आपत्ति या विरोध नहीं व्यक्त किया गया है और न ही कोई शिकायत प्राप्त हुई, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हुई हो। एडिशनल एसपी ने सीओ कुंडा और इंस्पेक्टर हथिगंवा को मामले पर निरंतर सतर्क दृष्टि रखने और कोई तथ्य प्रकाश में आने पर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000