मुस्लिम लड़की ने हिन्दू बताकर की युवक से शादी, जेवर और नकदी लेकर गैंग के साथ हुई फरार

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर में मुस्लिम लड़की को हिन्दू बताकर युवक से शादी करा दी।मामला जानकारी में आने पर शिकायत की तो आरोपियों के साथ दुल्हन जेवर और नकदी लेकर फुरू हो गई।विरोध करने पर ससुर और पति से मारपीट भी की।अदालत के आदेश पर बिहार की रहने वाली दुल्हन और उसका संभल का रहने वाला कथित बहन-बहनोई और बिचौलिया समेत चार के खिलाफ रहरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

पौरारा गांव के सोमपाल सिंह का कहना है कि उसके बेटे राजकुमार की गरीबी की वजह से शादी नहीं हो पा रही थी। इसी बीच गांव के मनवीर ने कहा कि वह शादी करा देगा,लेकिन लड़की के मां-बाप नहीं है, जिससे दहेज नहीं मिल सकेगा।दावत पर भी रुपये खुद ही खर्च करना होगा।

सोमपाल का कहना है कि खर्च के नाम पर उससे 70 हजार रुपये लेने के बाद बेटे राजकुमार की शादी बीती पांच जून को आशा नामक युवती से करा दी गई।बताया गया कि आशा अपनी बहन पूजा व बहनोई विनोद निवासी हिमाऊपुर थाना गुन्नौर जनपद संभल के यहां रहती है।शादी के बाद पता लगा कि बहू का नाम आशा नहीं बल्कि शाहीन खातून पुत्री मोहम्मद शाहनवाज है और वह मिनापुर जनपद कटिहार बिहार की रहने वाली है।

सोमपाल का कहना है कि उसने धोखा करने की शिकायत की तो बिचौलिया मनवीर,कथित बहन पूजा व बहनोई विनोद बीती 27 जुलाई की सुबह 10 बजे घर आए और सोने-चांदी के आभूषण व 15 हजार की नकदी संग शाहीन को भी अपने साथ ले गए।विरोध किया तो सोमपाल व उनके बेटे से मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने विनोद को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर उल्टे राजकुमार को ही दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर मामला रफा-दफा कर दिया।

सोमपाल का कहना है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने अदालत की शरण ली।अदालत के आदेश पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हो गया है।प्रभारी निरीक्षक अतवीर सिंह ने विनोद,पूजा,मनवीर और शाहीन खातून पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह लोग गैंग बनाकर लोगों को शादी का झांसा देते हैं,इनके गैंग में बिहार की शाहीन शामिल है,जिसे दुल्हन बनाया जाता है।दूसरे धर्म के लोगों से शादी करने पर शाहीन का नाम आशा बताया जाता है।विनोद व पूजा उसके फर्जी बहनोई व बहन बनते हैं।शादी के दो-चार दिन बाद गैंग जेवर व नकदी आदि सामान समेटकर फरार हो जाता है।

सोमपाल का दावा है कि उनके बेटे राजकुमार के बाद गैंग ने बीती 29 जुलाई को इसी तरह मोटी रकम लेकर मरौरा में त्यागी बिरादरी के व्यक्ति से शादी कराई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000