होटल में दो दिन बंधक बनाकर दलित किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

सरोजनीनगर इलाके में रहने वाली 15 वर्ष की दलित किशोरी को उसके दोस्त ने दो नवंबर की रात मिलने के बहाने बुलाया। अपने दो साथियों के साथ किशोरी को स्कॉर्पियो से मड़ियांव स्थित एक होटल ले गया। आरोप है कि होटल में दो युवकों ने किशोरी को दो दिन बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

मंगलवार दोपहर आरोपी युवक किशोरी को उसके घर के पास छोड़कर भाग गए। इस मामले में केस दर्ज करके दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित की मां के अनुसार उनकी बेटी एक निजी स्कूल में कक्षा-7 की छात्रा है। करीब डेढ़ माह पहले आगरा एक्सप्रेसवे के पास रहने वाले विमल नाम के युवक से बेटी की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। दोनों में फोन पर बातें भी होने लगीं।

दो नवंबर की रात करीब 10 बजे विमल ने बेटी को मिलने के बहाने से घर से कुछ दूर बुलाया। किशोरी जब वहां पहुंची तो विमल के साथ उसके दो साथी पीयूष और शुभम मिश्रा भी मौजूद थे। ये लोग किशोरी को बहाने से स्कॉर्पियो में बैठाकर मड़ियांव के आईआईएम रोड स्थित एक होटल में ले गए। होटल में विमल और पीयूष ने किशोरी से दुष्कर्म किया।

मोबाइल छीन लिया, विरोध पर मारापीटा

किशोरी का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनको जानवरों की तरह पीटा। उनका मोबाइल छीन लिया। धमकाया कि उन लोगों ने उसका वीडियो बना लिया है। यदि उसने किसी से शिकायत की तो वह लोग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

घर के पास छोड़कर भागे आरोपी

दो दिन तक होटल के कमरे में कैद किशोरी के काफी गिड़गिड़ाने पर आरोपी उसे मंगलवार दोपहर घर से कुछ दूर छोड़कर भाग गए। घर पहुंच कर किशोरी ने मां को सारी बात बताई। बुधवार को मां बेटी को लेकर सरोजनीनगर थाने पहुंचीं और पुलिस को सारी बात बताई। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो और एसी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। दोनों आरोपी हिरासत में हैं। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि घटना के वक्त शुभम होटल से चला गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000