प्यार के लिए मुस्लिम से हिन्दू बनी प्रेमिका, शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे

बरेली में प्यार की खातिर अनम अंसारी ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। उन्होंने शहर के एक मंदिर में अपने प्रेमी आदर्श से शादी कर ली। प्रेम विवाह के बाद अनम ने अपने परिवार से खतरा जताया है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।  बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव लाड़पुर उस्मानपुर निवासी अनम अंसारी ने सनातन धर्म में आस्था जताते हुए अपने प्रेमी आदर्श से शादी कर ली। सनातन धर्म अपनाकर वह अनम अंसारी से अन्नू शर्मा बन गई। प्रेम विवाह के बाद युवती ने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती 

अनम अंसारी ने बताया कि उनकी कुछ समय पहले सोशल मीडिया के जरिये पीलीभीत निवासी आदर्श शर्मा से दोस्ती हुई थी। कुछ ही समय में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन अनम के परिजन दोनों की शादी के खिलाफ थे तो अनम घर छोड़कर अपने प्रेमी के पास चली गई।

शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने की शादी 

शनिवार को अनम अंसारी ने सनातन धर्म अपनाते हुए हिंदू रीति-रिवाज से बरेली के शिव मंदिर में आदर्श शर्मा से प्रेम विवाह कर लिया। अनम ने बताया कि उन्हें भगवान कृष्ण और राधा रानी बहुत पसंद हैं। वह उन्हें बहुत मानती हैं और उनकी पूजा करेंगी। अन्नू शर्मा ने अपनी और अपने पति की सुरक्षा के लिए एसएसपी को पत्र दिया है। उन्होंने परिजनों से जान का खतरा बताया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000