सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों शंकरगढ़, जसरा, सोरांव एवं मऊआईमा में माननीय जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन

कौड़िहार, बहरिया, कोरांव एवं भगवतपुर में स्वास्थ्य मेला का 20 अप्रैल को होगा आयोजन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि आजादी का अमृत महोत्सव अन्तर्गत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों क्रमशः शंकरगढ़, जसरा, सोरांव एवं मऊआईमा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शंकरगढ़, प्रयागराज में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ मा0 विधायक बारा श्री वाचस्पति जी द्वारा किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर अधीक्षक डा0 शैलेन्द्र कुमार एवं अन्य चिकित्सक मौके पर उपस्थित थे। मा0 विधायक जी द्वारा मेले में आये मरीजों को स्वास्थ्य लाभ उठाने एवं उपस्थित स्टाफ को पूर्ण मनोभाव से मरीजों की सेवा करने हेतु प्रेषित किया गया।

उक्त स्वास्थ्य मेले में कुल 2191 मरीजों का पंजीकरण किया गया। जिसमें 127 लोगों का डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाया गया, 13 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, 325 व्यक्तियों को फैमिली प्लानिंग से सम्बन्धित परामर्श दिया गया, 65 लोगों को बाल रोग से सम्बन्धित सेवायें दी गयी, 106 स्त्रीरोग से सम्बन्धित, 40 आँख की बीमारी, 18 नाक, कान गला, 1730 लोगों को चिकित्सा से सम्बन्धित परामर्श दिया गया। 185 लोगों का ब्लड टेस्ट, 264 लोगों को आर्युवेद की सेवायें, 166 लोगों को होम्यापैथी से सम्बन्धित सेवायें दी गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा, प्रयागराज में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ मा0 सांसद इलाहाबाद प्रोफेसर श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी जी द्वारा किया गया।

शुभारम्भ के अवसर पर डा0 नानक सरन मुख्य चिकित्सा अधिकारी,प्रयागराज, डा0 तरूण पाठक अधीक्षक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे। मा0 सांसद महोदया द्वारा मेले में आये मरीजों को स्वास्थ्य लाभ उठाने एवं उपस्थित स्टाफ को पूर्ण मनोभाव से मरीजों की सेवा करने हेतु प्रेषित किया गया। उक्त स्वास्थ्य मेले में कुल 3160 मरीजों का पंजीकरण किया गया। जिसमें 173 लोगों का डिजिटल हेल्थ कार्ड, 13 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, 152 धात्री माताओं को बे्रस्ट फीडिंग हेतु परामर्श दिया गया, 210 व्यक्तियों को फैमिली प्लानिंग से सम्बन्धित परामर्श दिया गया, 140 लोगों को बाल रोग से सम्बन्धित सेवायें दी गयी, 160, स्त्रीरोग से सम्बन्धित, 217 मलेरिया, 190 आँख की बीमारी, 60 दाॅत, 80 नाक, कान गला, 240 लोगों को चिकित्सा से सम्बन्धित परामर्श दिया गया। 217 लोगों का ब्लड टेस्ट, 150 लोगों को आर्युवेद की सेवायें, 110 लोगों को होम्यापैथी से सम्बन्धित सेवायें दी गयी साथ ही 06 लोगों का दिव्यांग कार्ड भी बनाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सोरांव प्रयागराज में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ मा0 सदस्य विधान परिषद श्री सुरेन्द्र चैधरी जी द्वारा किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर डा0 राजेश सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 राजेन्द्र कुमार, अधीक्षक डा0 विजय कुमार पाठक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे। मा0 सुरेन्द्र चैधरी जी द्वारा मेले में आये मरीजों को स्वास्थ्य लाभ उठाने एवं उपस्थित स्टाफ को पूर्ण मनोभाव से मरीजों की सेवा करने हेतु प्रेषित किया गया। उक्त स्वास्थ्य मेले में कुल 4021 मरीजों का पंजीकरण किया गया। जिसमें 51 लोगों का डिजिटल हेल्थ कार्ड, 84 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, 387 धात्री माताओं को बे्रस्ट फीडिंग हेतु परामर्श दिया गया, 298 व्यक्तियों को फैमिली प्लानिंग से सम्बन्धित परामर्श दिया गया, 104 लोगों को बाल रोग से सम्बन्धित सेवायें दी गयी, 186 स्त्रीरोग से सम्बन्धित, 63 मलेरिया टेस्ट, 96 आँख की बीमारी, 42 दाॅत, 52 नाक, कान गला, 522 लोगों को चिकित्सा से सम्बन्धित परामर्श दिया गया। 312 लोगों का ब्लड टेस्ट, 313 लोगों को आर्युवेद की सेवायें, 252 लोगों को होम्यापैथी से सम्बन्धित सेवायें दी गयी।

सीएचसी, मऊआईमा प्रयागराज में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केसरी देवी पटेल जी द्वारा किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर अधीक्षक डा0 विजय कुमार पाठक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे। मा0 सांसद महोदया जी द्वारा मेले में आये मरीजों को स्वास्थ्य लाभ उठाने एवं उपस्थित स्टाफ को पूर्ण मनोभाव से मरीजों की सेवा करने हेतु प्रेषित किया गया। उक्त स्वास्थ्य मेले में कुल 4726 मरीजों का पंजीकरण किया गया। जिसमें 50 लोगों का डिजिटल हेल्थ कार्ड, 25 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, 275 धात्री माताओं को बे्रस्ट फीडिंग हेतु परामर्श दिया गया, 395 व्यक्तियों को फैमिली प्लानिंग से सम्बन्धित परामर्श दिया गया, 185 लोगों को बाल रोग से सम्बन्धित सेवायें दी गयी, 125 स्त्रीरोग से सम्बन्धित, 58 मलेरिया टेस्ट, 102 आँख की बीमारी, 70 दाॅत, 293 नाक, कान गला, 115 लोगों को चिकित्सा से सम्बन्धित परामर्श दिया गया। 284 लोगों का ब्लड टेस्ट, 372 लोगों को आर्युवेद की सेवायें, 342 लोगों को होम्यापैथी से सम्बन्धित सेवायें दी गयी। कल दिनांक 20.04.2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कौड़िहार, बहरिया, कोरांव एवं भगवतपुर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। आम जनमानस से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उक्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर आकर उपचार/परामर्श प्राप्त करें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000