भैंस बुग्गी को रास्ता न मिलने पर खेला खूनी खेल, गोली व छर्रे लगने से आठ लोग घायल

फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं सीओ वरुण मिश्रा अस्पताल पहुंचे और घायलों के हालत के बारे में जानकारी लेकर परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली। यूपी के हापुड़ स्थित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव नूरपुर में रविवार की देर शाम कार हटाने के मामूली विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया।

जिसके बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए आ गए और एक पक्ष की ओर से जमकर फायरिंग कर दी गई। गोली व छर्रे लगने से एक पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव नूरपुर निवासी सुंदर ने बताया कि रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे उसका पुत्र अमन भैंसा बुग्गी से चारा लेकर घर लौट रहा था।

इसी दौरान रास्ते में पड़ोसी संजय व उसके भाई प्रेमपाल के घर के बाहर कार और ट्रैक्टर खड़ा था। अमन ने आरोपियों से कार और ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा तो इसको लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि संजय और प्रेमपाल पक्ष के लोगों ने अमन के साथ मारपीट कर दी। अमन ने यह बात घर जाकर बताई तो देर शाम सुंदर पक्ष के लोग एकत्र होकर संजय और प्रेमपाल के घर के बाहर पहुंचे।

आरोप है कि इस दौरान संजय और प्रेमपाल पक्ष के लोग लाइसेंसी बंदूक के साथ छत पर जमा हो गए और दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। फायरिंग में गोली व छर्रे लगने से सुंदर पक्ष के आयूष, निखिल, रवि, विजय, अनुज के अलावा आकाश, संत, और माही घायल हो गए। घायल आयूष, निखिल, रवि, विजय, अनुज को आनन फानन में हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने रवि और आयूष को मेरठ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। जबकि बाकी का उपचार हापुड़ और स्थानीय स्तर पर चल रहा है। फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं सीओ वरुण मिश्रा अस्पताल पहुंचे और घायलों के हालत के बारे में जानकारी लेकर परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000