चंद्र प्रकाश मिश्र उर्फ गोलू। उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़: रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, सूचना मिलने पर परिजानो का हाल बेहाल By Khulasa India News Desk Last updated Nov 17, 2025 263 देल्हूपुर थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन के समीप भावलपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन के समीप भावलपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान चंद्रप्रकाश मिश्रा उर्फ गोलू (26) पुत्र अशोक कुमार मिश्र निवासी रघवापुर थाना रानीगंज के रूप में की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में एक शव दिखने पर ग्रामीणों ने देल्हूपुर पुलिस को सूचना की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो वह खून से सना था। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद घटना की सूचना परिजनों को देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजन बदहवास हो गए। अपराध 263 Share