दो दरोगा समेत 7 पर हत्या का केस, भाई के साथ मिलकर भाभी और 2 भतीजियों को मार डाला!

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपनी दो मासूम बेटियों साथ आग लगाकर आत्मदाह कर लिया था। अब मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने इस घटना को आत्महत्या न बताते हुए हत्या बताते हुए पति, दो देवर, सास, ससुर, ननद और ननदोई सहित कुल सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच कर रही है।

मामला जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र के दाढ़ी गांव का है। यहां सोमवार सुबह 5:30 बजे एक महिला ने कथित तौर पर कमरा बंद कर अपनी दोनों बच्चों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। इस दौरान परिजन उन्हें गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां महिला और उसकी बड़ी बेटी मौत हो गई, जबकि छोटी बेटी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान- मां आरती, बड़ी बेटी पीहू और छोटी बेटी सृष्टि के नाम से हुई है।

मृतका के पिता ने लगाया आरोप

इस घटना का समय उस वक्त का है जब आरती का पति और अन्य पुरुष सदस्य उसके देवर जितेंद्र की शादी के भोजन व्यवस्था के लिए कोंच मंडी में सब्जी लेने गए हुए थे। घटना की सूचना पर आरती के पिता और मायका पक्ष मौके पर पहुंचे थे। उन लोगों ने पहले दिन ही ससुरालीजन पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन उस समय औपचारिक शिकायत नहीं दी गई थी।घटना के बाद मायके पक्ष द्वारा ससुराल में हंगामा भी किया गया था ।लेकिन अब चार दिन बाद गुरुवार शाम को आरती के पिता रामचंद्र ने मामले में बेटी के ससुरालियों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

तहरीर में क्या?

तहरीर में उन्होंने बताया कि आरती का विवाह साल 2017 में करीब छह लाख रुपए खर्च कर देवेन्द्र कुमार से किया गया था, लेकिन ससुरालीजन दहेज में दी गई वस्तुओं से संतुष्ट नहीं थे। वे एक लाख रुपए अतिरिक्त दहेज मांगते हुए आरती को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मृतका के पिता के अनुसार, लड़का न होने पर भी आरती को ताने दिए जाते और उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप यह भी है कि ससुरालीजन आरती की हत्या कर देवेन्द्र की दूसरी शादी कराने की योजना बना चुके थे।

मृतका के पिता ने किया दावा

तहरीर में रामचंद्र ने दावा किया कि 17 नवंबर की सुबह 4:30 से 5 बजे के बीच सभी आरोपी ससुरालीजन एकत्र हुए और योजनाबद्ध तरीके से आरती और दोनों बच्चियों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिसके कारण तीनों की मौत हो गई। उनके अनुसार, घटना के बाद कोई भी ससुरालीजन अस्पताल नहीं पहुंचा, जिससे संदेह और गहरा हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर पति देवेंद्र, देवर पवन (दरोगा गाजियाबाद) और जितेंद्र (दरोगा आगरा), सास केशकली, ससुर घनश्याम, ननद अन्नू और ननदोई अजय के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर कोंच कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, घटनास्थल का मुआयना किया जा रहा है।जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000