यूपी में चली तबादला एस्प्रेस: 2 IAS और 8 PCS अधिकारियों का तबादला, अरविंद कुमार मिश्रा बने नोएडा के नए SDM

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए गुरुवार को 2 IAS और 8 PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया। IAS अधिकारियों में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव रमेश कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में भेजा गया है, जबकि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में तैनात शीलधर सिंह यादव को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इटावा के SDM हरी प्रताप सिंह को नई जिम्मेदारी मिली

वहीं PCS अधिकारियों के तबादलों में इटावा के SDM हरी प्रताप सिंह को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण भेजा गया है। प्रतीक्षारत चल रहे अरविंद कुमार मिश्रा को नोएडा का SDM बनाया गया है। नवनियुक्त विशाल सारस्वत को अंबेडकरनगर में ट्रेनी SDM के रूप में तैनाती मिली है। राजस्व परिषद से संबद्ध चार अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई है।

प्रतीत त्रिपाठी को रामपुर SDM बने

इनमें स्वाति शुक्ला को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में उपनिदेशक, प्रतीत त्रिपाठी को रामपुर में SDM, संतोष कुमार ओझा को मिर्जापुर में SDM और विवेक राजपूत को रायबरेली में SDM बनाया गया है। इसके अलावा बदायूं में तैनात प्रियंका को नोएडा में SDM (न्यायिक) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

एक दिन पहले IPS अधिकारियों को मिली थी पोस्टिंग

इससे एक दिन पहले योगी सरकार में 23 IPS अधिकारियों को जिले में पहली पोस्टिंग दी थी। इसमें 2023 और 2024 बैच के IPS अधिकारी शामिल थे। अभय राजेंद्र दागा को आगरा कमिश्नरेट, दिनेश गोदरा को गोराखपुर और अंजना दहिया को बरेली भेजा गया था। ईश्वर लाल गुर्जर को प्रयागराज कमिश्नरेट, अंकित बंसल को बिजनौर, मोहम्मद आफताब आलम को प्रतापगढ़, बजरंग प्रसाद को मेरठ, मानसी को वाराणसी कमिश्नरेट और दीक्षा भोरिया को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट भेजा गया था।

इसी तरह सृष्टि जैन को जौनपुर, सुमेध मिलिंद जाधव को कानपुर नगर कमिश्नरेट, प्रेम सुख दरिया को आजमगढ़, जयविंद कुमार गुप्ता को मथुरा, कनिष्क आर जमकर को मिर्जापुर, एस दीप्ति चह्वाण को गाजियाबाद कमिश्नरेट, प्रदीप कुमार को गोंडा, सम्यक चौधरी को अलीगढ़, संचित शर्मा को उन्नाव और सारिका चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया था। इसी तरह श्लोक गौतम को बांदा, सिमरन सिंह को सहारनपुर, शुभम जैन को अयोध्या और विनय कुमार यादव को झांसी भेजा गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000