प्रतापगढ़: मकर संक्रांति से पहले पकड़ा गया मौत का मांझा, पुलिस ने जब्त किए 600 चाइनीज मांझा रोल

प्रतापगढ़। मकर संक्रांति का पर्व नजदीक है और इसके साथ ही मौत बांटने वाला चाइनीज मांझा एक बार फिर प्रतापगढ़ में घुसपैठ करने लगा है। बैन के बावजूद जयपुर और मंदसौर की ओर से बड़ी मात्रा में इस मांझे की सप्लाई होने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। शहर कोतवाल दीपक बंजारा के नेतृत्व में देर शाम की गई नाकाबंदी में पुलिस ने एक पिकअप को रोका। तलाशी में सफेद रंग के 10 कट्टों में 600 मांझे मिले।

6 रोल यानी कुल लगभग 6 हजार मीटर से ज्यादा धागा भरा था। चालक तुषार निवासी प्रतापगढ़ और साथी राजेश निवासी प्रतापगढ़ ने पूछताछ में बताया कि यह माल शहर के सुभाष चौक में रहने वाले जोएब उर्फ जुप्पी नियारगर का है। पुलिस ने पूरा जखीरा जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह पहली बार है जब सप्लाई से पहले इतनी बड़ी मात्रा में चाइनीज मांझा शहर में पकड़ा गया है। चौंकाने वाली कड़ी फिर सामने आई है। पिछले साल 14 जनवरी को कोतवाली पुलिस ने मिथुन जैन निवासी पालीवाल गली की दुकान पर दबिश देकर 6 चाइनीज मांझा चकरियां जब्त की थीं।

जांच में सामने आया था कि यह माल यूनुस खान निवासी सुभाष चौक से आया था। अब इस बार जो जखीरा पकड़ा गया है, वह यूनुस के बेटे जोएब का बताया गया है। सूत्रों के अनुसार जोएब प्रतापगढ़ में चाइनीज मांझे का बड़ा होलसेलर सप्लायर है और शहर की कई दुकानों तक सप्लाई इसी चैन के जरिए पहुंचती है। पुलिस टीम में एएसआई श्यामलाल, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल प्रकाश आचार्य, दिलीप कुमावत और युगराज शामिल रहे, जिन्होंने सूचना मिलते ही कार्रवाई को अंजाम दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000