संगम इंटरनेशनल स्कूल, कटरा मेदनीगंज में 11वें वार्षिक खेल उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का किया गया शानदार आयोजन
प्रतापगढ़। संगम इंटरनेशनल स्कूल, कटरा मेदनीगंज में चल रहे तीन दिवसीय 11वें वार्षिक खेल उत्सव के दूसरे दिन कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन किया गया। खेल उत्सव के द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेंद्र लाल रहे। विद्यालय के अध्यक्ष संगम लाल गुप्ता और सचिव दिनेश लाल गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया तथा उनके साथ प्रतियोगिताओं का अवलोकन भी किया।

दिवसभर चली प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। बनाना रेस में उमर, प्रांजल और लइबा ने प्रथम, आदित्य, अभिनंदन और संस्कृति ने द्वितीय तथा अविनाश, विराज और अमीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर रेस में हयात व अरीबा ने पहला, अंशिका व इरम ने दूसरा तथा सौम्या व मरियम ने तीसरा स्थान हासिल किया। कराटे में अंशिका मौर्य ने पहला, अंशिका चौरसिया ने दूसरा और प्रतीक्षा ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
अन्य वर्गों की 50 मीटर रेस में स्नेहा व अदिति ने पहला, आराध्या व शिवन्या ने दूसरा और नंदिनी व आराध्या सिंह ने तीसरा स्थान पाया। लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में कक्षा 7 से मधु प्रथम, यशवीर द्वितीय और सात्विक तृतीय रहे। कक्षा 6 के बालकों में अयाज ने पहला, आकाश ने दूसरा और मोहम्मद फैसल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा 6 की बालिकाओं में अंशिका ने पहला और निधि ने दूसरा स्थान हासिल किया।\

कक्षा 8 की बालिकाओं की लॉन्ग जंप में तनिष्का ने पहला, खदीजा ने दूसरा और अंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 के बालकों में अंश ने पहला, हर्ष ने दूसरा और मोहम्मद उमैर ने तीसरा स्थान जीता। टीम प्रतियोगिताओं में भी रोमांच देखने को मिला। कक्षा 8 की खो-खो टीम ने कप्तान आर्या के नेतृत्व में, कक्षा 7 की खो-खो टीम ने अक्सा अख्तर की अगुवाई में तथा कक्षा 6 की खो-खो टीम ने सौम्या यादव के नेतृत्व में जीत दर्ज की।
कक्षा 8 की कबड्डी टीम ने अनमोल के नेतृत्व में और कक्षा 7 की कबड्डी टीम ने मोहम्मद अफजल के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। टैग ऑफ वाॅर में कक्षा 4 की टीम ने प्रणवीर सिंह के नेतृत्व में तथा कक्षा 5 की टीम ने कनक शर्मा की अगुवाई में जीत प्राप्त की। 50 मीटर कोन रेस में आयुष प्रथम, पुष्पेंद्र द्वितीय और अभिनंदन तृतीय रहे। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कक्षा 6 से समर ने पहला, दिव्यांश ने दूसरा और अंशु ने तीसरा स्थान पाया।

कक्षा 1 की मंकी रेस में हसनैन ने पहला, सुशांत ने दूसरा और आरव ने तीसरा स्थान अर्जित किया। रिंग रेस में अल्फा मानवी प्रथम, सुमेरा आएजा द्वितीय तथा वंशिका और अंशिका संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। कराटे में कक्षा 3 के बच्चों में आयुष ने पहला, अंशिका ने दूसरा और आयशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक संगम लाल गुप्ता और सचिव दिनेश कुमार गुप्ता ने बच्चों को खेलों के महत्व एवं उनके व्यक्तित्व विकास में खेल की भूमिका के बारे में प्रेरणादायक संदेश दिया।
प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा तथा कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। दिनभर का कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।