प्रतापगढ़: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौके पर हुई मौत, पुलिस कर रही छानबीन
प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
आसपुर देवसरा निवासी दुल्ला देवी यादव (55), जो स्वर्गीय छोटे लाल यादव की पत्नी थीं, बुधवार शाम अपने घर से थोड़ी दूर स्थित खेत देखने जा रही थीं। तेलियानी नहर के आसपुर देवसरा संपर्क मार्ग पर, घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर, उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और दुल्ला देवी को सड़क किनारे मृत अवस्था में पाया। उन्होंने तत्काल आसपुर देवसरा पुलिस को घटना की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
के आसपुर देवसरा इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।