पोती ने शादी टलवाने के लिए प्रेमी से करवाई दादी की हत्या: शादी के रुपयों में से दस हजार चुराकर खरीदवाये थे तमंचा-कारतूस

अलीगढ़ में खुद की शादी टालने को युवती ने प्रेमी से दादी की हत्या करा दी। हालांकि युवती की शादी नहीं टली। पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में सामने आया है कि पोती ने शादी टलवाने के लिए प्रेमी से अपनी दादी की हत्या कराई थी। इसके साथ ही प्रेमी को तमंचा और कारतूस खरीदने के लिए दस हजार चोरी करके भी दिए थे।

अलीगढ़ के जवां के गांव चंदौखा में बुजुर्ग महिला चंद्रवती (65) की हत्या पोती रूबी ने अपनी शादी टालने के लिए अपने बाइक मिस्त्री प्रेमी रविशंकर से कराई थी। मगर हत्या का भेद न खुलने के चलते उसकी शादी नहीं टल सकी। हत्या के एक सप्ताह बाद परिवार ने रूबी की शादी कर ससुराल विदा कर दिया। अब जब हत्या के 21वें दिन यह खुलासा हुआ तो पुलिस ने रूबी व उसके प्रेमी रविशंकर को जेल भेज दिया है।

इस खुलासे पर परिवार हैरान है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार, ये घटनाक्रम 11 नवंबर की शाम का है। ग्रामीण वीरी सिंह की पत्नी चंद्रवती जब घेर से पशुओं को घर लाने गई थीं। तभी शाम करीब 8:30 बजे वह गांव के तिराहे पर घायल अवस्था में बेसुध पड़ी मिलीं। परिजन उन्हें क्वार्सी स्थित ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां महिला को मृत घोषित करते हुए बताया कि महिला के सिर में गोली लगी है। इस पर परिवार ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था।

मगर किसी तरह की रंजिश जांच में उजागर नहीं हुई। सीओ के अनुसार, इसी बीच मोबाइल सर्विलांस की मदद से गांव कस्तली के रविशंकर का नंबर संदिग्ध पाया गया। जब रविशंकर के विषय में जांच की तो उस पर शक गहराया। इसी क्रम में रविशंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तो वह टूट गया। उसने मृत चंद्रवती की रिश्ते की पोती रूबी के कहने पर हत्या करना और रूबी से प्रेम संबंध होना स्वीकारा।

इसके बाद पुलिस ने रूबी को पूछताछ के लिए बुलाया तो वह भी टूट गई। रूबी ने स्वीकारा कि घर में मौत हो जाएगी तो शौक होने के चलते शादी टल जाएगी और इस बीच वह दोनों शादी कर लेंगे। इसी साजिश के तहत हत्या की गई। दोनों की स्वीकारोक्ति के आधार पर हत्या का खुलासा करते हुए रविवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। हत्या के बाद 18 नवंबर को रूबी की शादी हुई और वह अपनी ससुराल भी चली गई। पुलिस ने उसे ससुराल से ही पूछताछ के लिए बुलाकर रविवार को प्रेमी के साथ जेल भेज दिया।

शादी के रुपयों में से दस हजार चुराकर दादी की हत्या के लिए खरीदवाये तमंचा-कारतूस

अलीगढ़ में प्रेमी संग शादी से पहले दादी को रास्ते से हटाने के लिए रूबी इस कदर बेताब थी कि उसने घर में शादी के लिए जुटाए रुपयों में से दस हजार रुपये चोरी किए। वे रुपये उसने प्रेमी रविशंकर को तमंचा-कारतूस खरीदने के लिए दिए। उन्हीं रुपयों से रविशंकर ने तमंचा-कारतूस खरीदकर चंद्रवती की हत्या की। हालांकि इनका प्लान हत्या के बाद शादी टलने पर घर से भागकर शादी करने का था। मगर वह पूरा नहीं हो सका। अब इस खुलासे पर उसका व जिस युवक से शादी हुई, वह परिवार भी परेशान है।

प्रेम संबंध में बाधक अम्मा को रास्ते से हटाया

सीओ तृतीय के अनुसार, प्रेमी रविशंकर ने स्वीकारा कि वह बाइक मिस्त्री है। वह पिछले छह वर्ष से चंदौखा मोड़ पर मुंशीलाल की दुकानों में किराये पर अपनी दुकान चलाता है। वहीं, अंदर मुंशीलाल का परिवार रहता है। इसी बीच उसके मुंशीलाल की बेटी रूबी से प्रेम संबंध हो गए। मुंशीलाल की चाची चंद्रवती ने उन दोनों को मिलते-जुलते व बात करते देख लिया। तब से वह दोनों की निगरानी कर रही थीं।

परिवार पर दबाव बनाकर उन्होंने रूबी का रिश्ता गोंडा मोड़ अलीगढ़ के युवक से तय करा दिया। अब वह मिलने जुलने में भी बाधा बन रही थीं। रूबी ने अपने प्रेमी से कहा कि अम्मा का कुछ करना पड़ेगा। अगर वह अम्मा की हत्या कर देगा तो उसकी शादी टल जाएगी। इसी बीच दोनों भागकर शादी कर लेंगे। इसी के तहत घटना वाले दिन रूबी द्वारा दी गई मुखबिरी के आधार पर प्रेमी ने चंद्रवती की हत्या की।

दोस्त की मदद से ऐसे जुटाया तमंचा-कारतूस

सीओ के अनुसार, परिवार ने रूबी की शादी 18 नवंबर को तय कर दी। इस शादी की तैयारी चल रही थीं। जिसके लिए घर में रुपयों का भी इंतजाम किया गया था। तभी रूबी ने उन्हीं रुपयों में से दस हजार रुपये चुराकर रविशंकर को तमंचा व कारतूस लाने को दिए। इस पर रविशंकर ने अपने गांव कस्तली के दोस्त रोहित की मदद से आईटीआई रोड के आयुष से तमंचा-कारतूस खरीदे।

हत्या वाले दिन की मुखबिरी, खुद पहले निकली

पुलिस के अनुसार, हत्या को लेकर पहले से तय हो गया था कि जिस समय चंद्रवती पशुओं को लेकर आएगी, उसी समय वह उसे सूचना दे देगी। तभी हत्या होगी। वह खुद उस समय अपनी भैंस लेकर रोज दादी संग अपने घर आती थी।  योजना के तहत वह उस दिन कुछ पहले आ गई। उसने रविशंकर को सूचना दे दी।

वह उसी रास्ते पर पापड़ी के पेड़ व झाड़ियों के बीच छिप गया। कुछ पहले रूबी वहां से निकल गई। इसके कुछ पीछे जब चंद्रवती आई तो उसकी गोली मारकर हत्या कर तमंचा वहीं झाड़ियों में फेंककर भाग गया। इन तमाम बातों की पुष्टि सर्विलांस, व्हाट्सएप चैट व दोनों की पूछताछ में हुई।

मेहंदी लगे हाथों में चूड़ा पहनकर जेल गई रूबी

रूबी के प्रेम संबंधों की खबर चंद्रवती ने उसके परिवार को दे दी थी। साथ में गांव में भी लोगों को हो गई थी। मगर जब परिवार ने शादी तय कर दी तो किसी को यह अंदेशा नहीं था कि उसने हत्या कराई है। रविशंकर भी सामान्य दिनों की तरह अपनी दुकान पर आता रहा। चूंकि परिवार में चंद्रवती की हत्या हो गई थी।

इसलिए बिना शोर-शराबे के सामान्य तरीके से रूबी की शादी नियत तारीख पर कर दी गई। इसके चलते वह बेहद परेशान रही। उस बीच उसकी रविशंकर से बात भी हुई। मगर शादी के बाद वह विदा होकर ससुराल चली गई। अब जब दोनों पकड़कर जेल भेजे गए तो उसके हाथ से मेहंदी भी नहीं छूटी थी। हाथ में चूड़ा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000