मंडप में अकेला बैठा रहा दूल्हा, दुल्हन जेवर-कैश लेकर फरार, पिता ने कहा-बेटी कहीं चली गई

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां मंडप में सात फेरे लेने के लिए दूल्हा तैयार होकर घंटों दुल्हन और उसके परिवार का इंतज़ार करता रहा।बड़े मंच और भीड़भाड़ वाले समारोह में जैसे-जैसे समय बीतता गया, दूल्हे समेत उसके परिवार की बेचैनी बढ़ती गई।आखिरकार तय समय निकल जाने पर शक होने लगा,लेकिन दुल्हन वाले कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे।

फोन पर पिता ने कहा- बेटी कहीं चली गई

काफी इंतज़ार के बाद जब दूल्हे ओमप्रकाश ने फोन मिलाया, तो दुल्हन के पिता ने पहले टाल-मटोल करते हुए खुद के बाहर होने की बात कही। फिर अचानक उन्होंने कहा कि उनकी बेटी कहीं चली गई है। यह सुनकर दूल्हे का पूरा परिवार सदमे में आ गया। थोड़ी देर बाद उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।

गुन्नौर क्षेत्र के गांव डोडा बाग निवासी ब्रह्माकुमार ने बताया

दूल्हा पक्ष ने पेपर दिखाकर बताया कैसे हुआ था रिश्ता तयकि उनके बेटे ओमप्रकाश की शादी पांच महीने पहले रजपुरा के गांव सिंघौली कल्लू में रहने वाले मुकेश की बेटी शिवानी से तय हुई थी। हरि बाबा बांध पर लड़की दिखाने की रस्म पूरी होने के बाद रिश्ता पक्का हुआ था। दूल्हे ने समाज कल्याण विभाग, सीडीओ और स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर पूरे दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं।

दूल्हे ने कहा- हमें अंदाजा नहीं था कि ठगी इतनी बड़ी होगी

दूल्हे पक्ष के अनुसार रिश्ता तय होने के बाद लड़की वालों ने जेवरों की मांग की थी।भरोसा करते हुए दूल्हे ने 3 सोने और 4 चांदी के आभूषण दिए। इसके अलावा लगभग डेढ़ लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। ब्रह्माकुमार ने बताया कि उन्हें जरा भी शक नहीं था कि उनके साथ इतना बड़ा धोखा हो सकता है।

गांव वालों ने खोला राज- पहले भी इसी तरह ठगे कई लोग

मामला सामने आने के बाद जब दूल्हे पक्ष ने गांव में लोगों से बात की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। गांव वालों ने बताया कि लड़की वालों ने इसी तरह 3-4 अन्य परिवारों के साथ भी ठगी की है। रिश्ता तय कर पैसे और जेवर लेकर शादी से ठीक पहले गायब हो जाना उनकी पुरानी करतूत रही है। इससे मामला धोखाधड़ी के बड़े गैंग जैसा प्रतीत हो रहा है।

दूल्हे के दोस्त का दावा- सुबह से कहते रहे रास्ते में हैं

दूल्हे के दोस्त चमन प्रकाश ने बताया कि लड़की वालों ने सुबह से ही आने का आश्वासन दिया था। हर कॉल पर वे कहते थे कि बस पहुंच रहे हैं,लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया। मंडप में जमा परिवार और रिश्तेदार बड़ी उम्मीदों के साथ बैठे थे और अंत में पूरी बारात को शर्मिंदगी के साथ बिना दुल्हन लौटना पड़ा। मौके पर मौजूद बिचौलिया भी कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन करवाकर गायब हो गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000