उत्तरप्रदेशआगरा स्कूल प्रबंधक बना हैवान: छात्रा को बेरहमी से पीटा, कान- नाक से निकला खून By Pratibha Rajdar Last updated Dec 6, 2025 185 आगरा के थाना सैंया क्षेत्र स्थित पंडित मूंगा राम बाबूजी इंटर कॉलेज में छात्रा के साथ अमानवीय व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बीमार होने के कारण छात्रा स्कूल में केवल एक ही चोटी बनाकर पहुंची थी। इसी बात पर स्कूल प्रबंधक ने उसका तिरस्कार करते हुए उसे बेरहमी से पीटा। आरोप है कि छात्रा के मुंह पर लौटा मारा गया, जिससे उसकी नाक और कान से खून निकलने लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थिति बिगड़ने पर छात्रा को तत्काल एसएन हॉस्पिटल, आगरा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।परिजनों के स्कूल पहुंचने पर स्कूल की ओर से कथित रूप से हाथापाई की गई। पीड़िता ने रो-रोकर अपने ऊपर हुए अत्याचार की पूरी कहानी बताई है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधक भगवान शर्मा और उनकी पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है तथा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। samachar 185 Share