कोडीन सिरप की तस्करी गैंग का भंडाफोड़: सात जिलों के छापेमारी में मिले नकली इंजेक्श: 26 फर्मों की जांच

लखनऊ में कोडीन सिरप की तस्करी करने वाले गैंग के भंडाफोड़ के बाद आगरा में सात जिलों के अधिकारियों ने छापेमारी की। औषधि विभाग की टीम को छापे में एंटी एलर्जिक के नकली इंजेक्शन मिले। लखनऊ में कोडीन सिरप की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग पकड़े जाने पर आगरा में सात जिलों के औषधि विभाग के अधिकारियों ने 26 फर्म के स्टोर-गोदामों पर छापे मारे। कुछ दवाएं संदिग्ध मिली हैं।

कमला नगर की एलोसेफ फार्माकेयर पर इंजेक्शन मिले हैं। ये राजस्थान में नकली पाए गए थे। इसी फर्म ने ही इनको बेचा था। जांच के लिए कुछ छह नमूने लिए हैं। लखनऊ मुख्यालय से आए सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश कुमार जैन ने बताया कि एफएसडीए की आयुक्त रोशन जैकब के नेतृत्व में दो दिन तक 26 फर्मों के गोदामों की जांच की गई। कोडीन कफ सिरप समेत नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं के रिकार्ड खंगाले गए।

राजस्थान में एंटी एलर्जिक केनाकॉर्ट-40 इंजेक्शन नकली मिलने पर कमला नगर स्थित एलोसेफ फार्माकेयर कंपनी के यहां छापा मारा। यहां 108 इंजेक्शनों की बिक्री के बिल दिखाए, इसमें 4 मिले। पूछताछ में संचालक ने बताया कि ये इंजेक्शन फव्वारा स्थित जयश्री राम फार्मा से खरीदे थे। इसकी जांच की जा रही है। एलोसेफ फार्माकेयर कंपनी कमला नगर की एग्रोसेफ फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड की सहयोगी संस्था है।

कमला नगर की ही ओक्विक लाइफ साइंसेज में एक संदिग्ध दवा मिली है। यहां नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं नहीं मिली हैं। इस फर्म की मालिक के परिजन की कृष्णा एजेंसी ने नारकोटिक्स श्रेणी की दवा- सिरप की अवैध खरीद-बिक्री करने पर पूर्व में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हॉस्पिटल रोड फव्वारा स्थित माधव कृपा एजेंसी में अभयटॉक्स-0.5 एमएल इंजेक्शन, सिंटोसिनॉन इंजेक्शन खुले में रखे मिले। इनको कोल्ड चेन रूम में तय तापमान में रखना जरूरी है।

खुले में रखने से दुष्प्रभाव का खतरा है। इसको सीज किया जाएगा। टीम में लखनऊ के वैभव बब्बर, गाजियाबाद के आशुतोष मिश्रा, एटा के अनिरुद्ध कुमार, मैनपुरी के दीपक कुमार, फिरोजाबाद के देशबंधु विमल, मथुरा के प्रेम पाठक और आगरा के कपिल शर्मा शामिल रहे।

चिंटू आहूजा और इसकी फर्म से कारोबार पर हुई जांच

सहायक आयुक्त ने बताया कि दवा माफिया देवेंद्र उर्फ चिंटू आहूजा और उसकी फर्म से नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं-कफ सिरप की खरीद-बिक्री के मामले में जीएस मेडिको शीतला गली एमएम गेट, नीलकंठ मेडिकल एजेंसी हींग की मंडी, मानविक मेडिकल एजेंसी छिली ईंट घटिया आजम खां, कोमल मेडिकल एजेंसी नवाबिया मार्केट फव्वारा, जयश्री राम फार्मा शीतला गली, जीएस फार्मा बोहरे रामगोपाल मार्केट फव्वारा, एचएमजी ड्रग हाउस मुबारक महल जौहरी बाजार, मनु फार्मा हींग की मंडी, श्रीजी फार्मा नवाबिया मार्केट फव्वारा, रश्मि मेडिको झूलेलाल मार्केट फव्वारा, रजत फार्मा झूलेलाल मार्केट फव्वारा, राजधानी ड्रग हाउस मुबारक महल फव्वारा, विजय मेडिकल एजेंसी हींग की मंडी, महेश फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर कम्मूटोला फव्वारा के बिल खंगाले। इनमें राजधानी ड्रग हाउस और जीएस मेडिको कुछ ही कफ सिरप मिले। इनकी अवैध बिक्री का कोई साक्ष्य नहीं मिला। अन्य के यहां बीते दो साल से कोडीनयुक्त सिरप की खरीद-बिक्री नहीं की जा रही है।

एग्रोसेफ फार्मास्युटिकल्स की 8 फर्म की हुई जांच

कमला नगर स्थित एग्रोसेफ फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड की आठ फर्म की जांच में एलोसेफ फार्माकेयर, मेडिजोन ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर, एग्रोसेफ फार्मास्यूटिकल्स और अमित मेडिकल एजेंसी एक ही पते पर स्थित हैं। अन्य फर्म बीएम प्रेम मेडिकेयर एंड फार्मास्युटिकल्स, मेडिजोन फार्मास्युटिकल्स संजय प्लेस और अमित मेडिसिन कॉर्नर गोगिया मार्केट फव्वारा में है। एक अन्य फर्म कमला नगर स्थित बीएम हॉस्पिटल में कार्तिक मेडिकल स्टोर है। इन कंपनियाें के तीन गोदाम कलवारी और एक संजय प्लेस में है। इनकी जांच में न के बराबर नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं का कारोबार मिला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000