परिवहन निगम के ड्राइवर-कंडक्टरों के वेतनो में हुई बढ़ोतरी, प्रति किलोमीटर मिलेगा इतना पैसा

यूपी परिवहन निगम के ड्राइवरों ओर कंडक्टरों का वेतन बढ़ाया जाएगा। प्रति किलोमीटर अब कितना पैसा मिलेगा इसका आदेश जारी हो गया है। रोडवेज में संविदा चालकों/परिचालकों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। इन्हें 14 से सात पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त मानदेय मिलेगा।

पुनरीक्षित दर से मानदेय का भुगतान परिवहन निगम द्वारा एक जनवरी 2026 से किया जाएगा। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि नोएडा क्षेत्र, एनसीआर क्षेत्र, सौनोली, सिद्धार्थनगर एवं महाराजगंज डिपो के संविदा चालकों/परिचालकों को औसतन 2.18 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से मानदेय मिलता है, जिसे बढ़ाकर 2.28 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है।

अन्य क्षेत्रों के संविदा चालक/परिचालक के मानदेय सात पैसे प्रति किमी की बढ़ोत्तरी की गई है। योजना में चालकों को दो वर्ष की निरंतर सेवा एवं परिचालकों को चार वर्ष की निरंतर सेवा जरूरी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वित्तीय वर्ष में उन्हें 288 दिन की डयूटी एवं 66000 किलोमीटर की दूरी पूरी करनी होगी। ऐसे में चालक के लिए पारिश्रमिक 14687, प्रोत्साहन 4000 यानी कुल करीब 18687 रुपये मिलेंगे। परिचालक को पारिश्रमिक 14418, प्रोत्साहन 4000 मिलेगा।

वाराणसी में रोजगार महाकुंभ आज से, 27 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगी नौकरी

राजधानी में पहले रोजगार महाकुंभ की सफलता के बाद अब दूसरा रोजगार महाकुंभ का आयोजन वाराणसी में होगा। श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ एमकेएस सुंदरम ने बताया कि 9 और 10 दिसंबर को होने वाला रोजगार महाकुंभ आईटीआई करंदी, वाराणसी के परिसर में होगा।

इसमें निजी क्षेत्र की 293 प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। रोजगार महाकुंभ में 27385 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए अब तक 21685 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है। उन्होंने बताया कि रोजगार महाकुंभ में संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और सऊदी अरब की कुल 14 विदेशी कंपनियां भी शामिल होंगी।

आयोजन में इस्रराइल की कोई कंपनी भाग नहीं ले रही है। प्रमुख सचिव ने बताया कि श्रम मंत्री अनिल राजभर ने अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और रोजगार महाकुंभ की तैयारियां परखीं। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000