उत्तरप्रदेशफर्रुखाबाद डीसीएम ने बाइक को रौंदा, स्कूल जा रही दो बहनों और भाई की मौत By Pratibha Rajdar Last updated Dec 11, 2025 271 फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद के गांव भूड़ नगला निवासी राजन (19) अपनी चचेरी बहन काजल (15) व शेजल (12) को बाइक से गांव पंचम नगला में स्कूल छोड़ने जा रहा था। तभी नवीगंज मार्ग पर सामने से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे राजन व काजल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, शेजल को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों व परिजनों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। चालक डीसीएम छोड़कर कर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीसीएम में बाइक फंसकर कुछ देर घिसटती चली गई। नवीगंज मार्ग पर सामने से आ रहे डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो बहनों और भाई की दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। samachar 271 Share