उत्तरप्रदेशकानपुर नगर रंगबाज दरोगा ने दुकानदार को भरे बाजार जड़ा थप्पड़: मोबाइल छीनकर बोला वीडियो डिलीट कर, निलंबित By Pratibha Rajdar Last updated Dec 11, 2025 308 कानपुर। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में मोबाइल से युवक का वीडियो बनाने पर एक दरोगा ने उसे तमाचा जड़ दिया। बुधवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी युवक वीडियो बनाने लगा। थप्पड़ मारने के बाद पुलिस कर्मियों ने युवक से फोन छीनकर वीडियो डिलीट करने का प्रयास किया। इस दौरान युवक और पुलिस कर्मियों के बीच छीनाझपटी भी देखने को मिली। वीडियो कल्याणपुर क्राॅसिंग का बताया जा रहा है। युवक का नाम विकास और दरोगा का नाम पनकी रोड चौकी प्रभारी पुष्पराज सिंह है। मामले की एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने वीडियो की जांच कराई। इसके बाद डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने दरोगा पुष्पराज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर प्रकरण की जांच एसीपी कल्याणपुर को सौंपी है। samachar 308 Share