युवती की अपहरण के समय की फाइल फोटो उत्तरप्रदेशरायबरेली सिविल कोर्ट अधिवक्ता की बेटी का अपहरण, कुर्सी से बंधी फोटो वायरल, अपहरणकर्ता की धमकी से सनसनी By Khulasa India News Desk Last updated Dec 11, 2025 521 रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के बेला गुसीसी गांव में सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। सिविल कोर्ट के एक अधिवक्ता की बेटी का अपहरण कर लिया गया, अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। अचानक युवती की मां के मोबाइल पर तथाकथित अपहरणकर्ता ने फोटो भेजी। फोटो में युवती की हालत देखकर परिवार सदमे में आ गया। वह कुर्सी से बंधी हुई थी। अपहरणकर्ता ने फोटो के साथ मैसेज भेजा,बेटी को बचा सकती हो तो बचा लो। नहीं तो कल सई नदी में मिलेगी लाश।यह मैसेज न केवल परिवार को बल्कि पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल भदोखर थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगारे जा रहे हैं, जबकि साइबर सेल मैसेज ट्रेस कर रही है। गांव में तनाव का माहौल है, महिलाएं और बच्चे डर के साये में जी रहे हैं। वकील पिता ने कहा, हमारी बेटी निर्दोष है, अपहरणकर्ता जल्द पकड़े जाएं। पुलिस का दावा है कि सुराग मिल चुके हैं। अपहरण 521 Share