परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर गंभीर आरोप: अल्ट्रासाउंड जांच में जुड़वा की थी पुष्टि, जनमा एक

बरेली के महिला अस्पताल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला ने दो अलग-अलग जगह अल्ट्रासाउंड जांच कराई, जिसमें जुड़वा बच्चों की पुष्टि हुई। लेकिन महिला ने जन्म सिर्फ एक ही बच्ची को दिया। इससे प्रसूता और उसके घरवाले हैरान हैं। परिजनों की शिकायत पर सीएमएस ने जांच शुरू कराई है।

बरेली में गर्भवती ने अलग-अलग दो केंद्रों (निजी व सरकारी) पर अल्ट्रासाउंड जांच कराई तो जुड़वा बच्चे होने की पुष्टि हुई। आठ दिसंबर को महिला अस्पताल में उसका प्रसव हुआ तो प्रसूता और परिजनों को एक ही बच्ची के जन्म की जानकारी दी गई। परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ से इस बारे में पूछा तो उन्होंने जांच रिपोर्ट में तकनीकी खामी की आशंका जताई।

अब सीएमएस ने प्रकरण की जांच शुरू कराई है। भुता के गजनेरा निवासी सुरेश बाबू की पत्नी राजेश्वरी देवी को आठ दिसंबर को सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। आशा कार्यकर्ता गुड्डी देवी के साथ वह महिला अस्पताल पहुंचीं। अपराह्न 3:30 बजे एक बच्ची का जन्म हुआ। सुरेश के मुताबिक, करीब तीन माह पूर्व निजी केंद्र पर और पिछले माह महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी। दोनों ही रिपोर्ट में जीवित जुड़वा बच्चे होने की पुष्टि हुई थी।

प्रसव के बाद एक ही बच्ची के जन्म को लेकर स्टाफ ने कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। परिजन अस्पताल के सीएमएस के पास पहुंचे तो उन्होंने भी शुरुआत में अल्ट्रासाउंड जांच में ही तकनीकी खामी की बात कही। बाद में उन्होंने सरकारी जांच रिपोर्ट की मूल प्रति और निजी सेंटर की जांच रिपोर्ट की प्रतिलिपि परिजनों से ले ली। दोनों रिपोर्ट देखने के बाद उन्होंने प्रकरण की जांच के निर्देश दिए।

आरोप : नहीं दी सरकारी जांच रिपोर्ट, भेज दिया घर

पति सुरेश का आरोप है कि पहले उन्हें भी अल्ट्रासाउंड जांच में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका लगी। दूसरे अस्पताल के विशेषज्ञ और सेंटर संचालकों से परामर्श किया तो उन्होंने जीवित या मृत किसी भी दशा में दो बच्चों के जन्म का दावा किया। तब वह महिला अस्पताल में हुई अल्ट्रासाउंड जांच की रिपोर्ट लेने गए। वहां स्टाफ ने रिपोर्ट देने से इन्कार कर दिया। सुरेश ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।

सामान लाने के लिए भेज दिया था बाहर

सुरेश ने बताया कि पत्नी राजेश्वरी के साथ प्रसव कक्ष में दादी भी साथ गई थीं। प्रसव से कुछ देर पहले ही स्टाफ ने उन्हें बाहर भेज दिया था। पांच मिनट में ही दादी फिर कक्ष में पहुंची, लेकिन तब तक बच्ची का जन्म हो गया था। एक बच्ची गोद में देकर स्टाफ ने मिठाई मांगी तो दादी ने एक हजार रुपये की बधाई भी दी। दादी को अल्ट्रासाउंड जांच के बारे में जानकारी नहीं थी।

महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि प्रसूता के पति ने अल्ट्रासाउंड जांच दिखाई है। इसमें जुड़वा, जबकि केस शीट में सिर्फ एक बच्ची के जन्म का जिक्र है। परिवार ने लिखित शिकायत नहीं की है, पर मामले की जांच कराई जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000