कुख्‍यात ब्राउन शुगर तस्‍कर नसरीन बानो गिरफ्तार,50 हजार का है इनाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सरगना कुख्यात तस्कर नसरीन बानो को गिरफ्तार कर लिया है। 50 हजार रुपये की इनामी अपराधी नसरीन बानो को लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र से दबोचा गया है। वह लंबे समय से ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले गिरोह की मुखिया के रूप में काम कर रही थी और 6 सालों से सक्रिय तस्करी नेटवर्क को संभाल रही थी। दरअसल 10 दिसंबर को एसटीएफ लखनऊ यूनिट की टीम शहर में अभिसूचना संकलन के लिए भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एनडीपीएस एक्ट के एक गंभीर मामले में वांछित और 50,000 रुपये की पुरस्कार घोषित तस्कर नसीरीन बानो ठाकुरगंज क्षेत्र के ग्राम फरीदीपुर में मौजूद है।

सूचना मिलते ही एसटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर नसीरीन बानो को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार की गई आरोपी नसरीन बानो उर्फ बादाम लखनऊ के मदेयगंज थानाक्षेत्र के खदरा बडी पकडिया की रहने वाली है। उंसके पति का नाम मोहम्मद काश अहमद उर्फ मुन्ना उर्फ रईस अहमद है। आरोपी नसरीन बानो ने एसटीएफ की पूछताछ में कबूला कि उसका एक गिरोह अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करता है। ये गिरोह लखनऊ और बहराइच जिले के आसपास के जिलों में अवैध मादक पदार्थों (ब्राउन शुगर) की तस्करी करता है। उसने बताया कि वो इस धंधे में पिछले 6 सालों से काम कर रही है।

आरोपी नसरीन बानो ने बताया कि वो मणिपुर से क्रूड (कच्चा माल) मंगाकर उससे ब्राउन शुगर तैयार करती है। इस ब्राउन शुगर को गिरोह के सदस्य सप्लाई करते हैं। इस गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ ने 17 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 3.440 किग्रा. अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद हुआ था। उसे बहराइच जिले से गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में नसरीन बानो का नाम सामने आया था।इसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार नसीरीन बानो को बहराइच जिले के कोतवाली देहात में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में दाखिल कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है और उसके नेटवर्क, सप्लाई लाइन और अन्य सहयोगियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000