नशे में धुत सरफिरे चाचा ने दो साल की मासूम को गला रेतकर मारा, भतीजे को दूसरी मंजिल से फेंका

थाना मंडावली क्षेत्र में घर में झगड़े के बाद चाचा ने भतीजे-भतीजी पर जानलेवा हमला कर दिया।  युवक ने 5 वर्षीय भतीजे को घर की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद 3 वर्षीय भतीजी की गर्दन काट दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, जय सिंह पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत हैं। जय सिंह के दो बेटे हैं अरुण और हिमांशु (22)। हिमांशु लंबे समय से नशे का आदी है। आए दिन घर में झगड़ा करता रहता था।

परिवार के लोग उसे नशे से दूर रखने के लिए पैसे नहीं देते थे, जिससे वह नाराज रहता था। हिमांशु गलतफहमी थी कि उसकी पैतृक संपत्ति पूरी तरह उसके भाई अरुण को मिल जाएगी। इसी कारण वह अरुण से नाराज भी रहता था। गुरुवार की रात नशे में धुत हिमांशु विवाद करने लगा।

इसके बाद हिमांशु ने अपने 5 वर्षीय भतीजे मयंक को घर की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसने अपनी 3 वर्षीय भतीजी मानवी की गर्दन काट दी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

अरुण और मंजू इस घटना से टूट चुके हैं। गंभीर रूप से घायल मयंक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। एसपी सिटी कृष्ण गोपाल ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हिमांशु मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000