कपड़ा ठूंसकर, धारदार हथियार व सिलबट्टे से सिर पर प्रहार कर महिला की हत्या: 21 वर्ष के हत्यारोपी पड़ोसी का कबूलनामा

पति के अनुसार, अनुपमा सुबह पांच बजे उठकर खाना बना रही थीं। वह दूध बेचने बाहर गए थे और करीब 10 बजे लौटे तो उन्होंने पत्नी को खून से लथपथ पाया। चीख सुनकर स्थानीय लोग एकत्र हुए और शुभम नामक रिश्तेदार को बुलाकर पुलिस को सूचना दी गई। वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में 11 दिसंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपमा उर्फ सीता की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था।

सुबह के समय घर में घुसकर मुंह में कपड़ा ठूंसने और धारदार हथियार व सिलबट्टे से सिर पर प्रहार कर इस वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के वक्त अनुपमा के पति शैलेश कुमार पटेल घर से बाहर दूध बेचने गए हुए थे। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके परिचित और पास ही ने रहने वाले मोहित यादव (21) और अंजलि चौहान (21) के साथ मिलकर की थी। 

यह है मामला

शिवपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में बीते 11 दिसंबर को अज्ञात बदमाशों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपमा उर्फ सीता (45) को सुबह करीब आठ बजे के करीब मुंह में कपड़ा ठूंसकर धारदार हथियार व सिलबट्टे से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई थी।परिजनों के अनुसार, अनुपमा सुबह पांच बजे उठकर खाना बना रही थी। पति शैलेश कुमार पटेल दूध लेकर बाहर बेचने गया था।

शैलेश 10 बजे के करीब वापस आया तो देखा कि कमरे में उसकी पत्नी जमीन पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। पति की चीख सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। इसके बाद शैलेश ने अपने पास के रिश्तेदार शुभम को फोन कर बुलाया। शुभम ने मामले की सूचना 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी। मौके पर एडीसीपी नीतू कात्यान, एसीपी नितिन तनेजा, फॉरेंसिक टीम, थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर पहुंचे।

सीता की 15 साल पहले हुई थी शादी

बताया जाता है कि सीता की शादी 15 साल पहले हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं था। उसके पति दो भाई हैं। छोटा भाई कमलेश, मां बेला देवी, पिता विक्रम पटेल, के साथ लक्ष्मणपुर गांव में रहता है। सीता अपने पति शैलेश के साथ गांव से कुछ दूरी पर निजी मकान बनाकर रहती थी। सीता के पति सुबह पांच बजे आनंद गोल्ड दूध पैकेट को बेचने मार्केट में चले जाते थे। पत्नी घर से ही दूध की पैकेट की बिक्री करती थी।

शैलेश प्रतिदिन 10 बजे आता था। इसके बाद सीता को पांडेयपुर स्थित आंगनबाड़ी में छोड़ने चले जाते थे। यहां वह बीएलओ का भी काम करती थी। सीता की सास बेला देवी ने बताया कि सुबह मैं टहलते हुए आई तो मेरी बहू झाड़ू लगा रही थी। इस मामले में सीता के पति शैलेश की तहरीर के आधार पर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ हत्या का प्राथमिक दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।

हत्या के बाद भाग गए होटल

शुक्रवार को शिवपुर पुलिस की टीम ने हत्या मामले में मीरापुर बसही निवासी मोहित यादव (21) और नवलपुर निवासी अंजलि चौहान (21) को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने दोनों को शिवपुर रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा था। मोहित और अंजलि के पास से एक जोड़ी कान का झुमका, एक चेन, एक अंगूठी, एक जोड़ी टप्स, एक जोड़ी छोटा कान का झुमका, नाक की एक कील, एक जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी हाथ फूल सफेद धातु, एक करधनी, एक पैर का पायल औ 73640 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

सीता के घर के पास रहता था मोहित, पढ़ें कबूलनामा

मोहित यादव अपनी पत्नी अंजलि चौहान के साथ सीता के घर के पास शारदा विहार कॉलोनी (लक्ष्मणपुर) में किराए पर रहता था। सीता से दूध खरीदने के दौरान मोहित का परिचय हो गया था। मोहित का घर पर आना-जाना था। आरोप है कि सीता की कोई संतान नहीं थी। इसलिए वह मोहित से संबंध स्थापित कर संतान उत्पन्न करना चाहती थी।

आरोप है कि वह मोहित यादव पर दबाव बनाती थी। ऐसा न करने पर पुलिस से शिकायत कर फंसाने की धमकी देती थी। मोहित यादव ने पूरी बात को अपनी पत्नी अंजलि चौहान से शेयर किया। इसके बाद दोनों ने यह तय किया कि इसे रास्ते से हटा देते हैं। मोहित यादव व उसकी पत्नी अंजलि दोनों मिश्रा पांडेयपुर स्थित काली माता मंदिर के पास होम स्टेट में रुके हुए थे।

दोनों ने मिलकर बनाई थी प्लानिंग

बीते 11 दिसंबर की सुबह सीता के घर के लिए चल दिए। मृतका के घर से पहले अंजलि चौहान रूक गई। उसका पति मोहित यादव पीछे के रास्ते से घर में घुसकर सीता को घर में पड़े पत्थर के सिल बट्टे व स्टील के ड्रम से सिर, चेहरे व गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद सीता के पहने हुए जेवर व अलमारी में रखे जेवरात, नगद रुपये लेकर घर से बाहर आया। उसके कपड़े पर खून लगा हुआ था, इसे छिपाने के लिए उसने पत्नी अंजलि की शाल ओढ़ ली। यहां से ऑटो पकड़कर भोजूबीर होते हुए वापस होम स्टे में आकर रूक गए।

टीम को 50 हजार रुपये मिलेंगे

शुक्रवार को बाहर भागने की फिराक में रेलवे स्टेशन शिवपुर आए थे, जहां गिरफ्तार होने के बाद घटना के समय पहने हुए कपड़े को एक झाड़ी में फेंकने की बात स्वीकार कर बरामद कराए गए। महिला और पुरुष के कब्जे से घटना कारित किए जाने के बाद सीता के जेवरात व घर से प्राप्त रुपये, दोनों बरामद हुए।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सरोज, उप निरीक्षक गौरव सिंह, उप निरीक्षक विद्यासागर चौरसिया, उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार, महिला उप निरीक्षक प्रतिभाशाही, हेड कांस्टेबल लवकुश कुमार, कांस्टेबल नीतीश कुमार तिवारी, कांस्टेबल बालमुकुंद मौर्य रहे। टीम को सराहनीय कार्य करने के लिए पुलिस आयुक्त द्वारा 50 हजार का पुरस्कार घोषित किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000