कानपुर में एजेंट बोला- मां चाहिए तो 1.50 लाख दोः नौकरी का झांसा देकर ओमान भेजा, बेटी ने कहा- मोदी जी, मेरी अम्मी को ले आओ

‘मोदी जी और योगी जी, आपसे हाथ जोड़ कर निवेदन है कि मेरी मां को वापस ले आओ। मैंने 2 महीने से अपनी मां को नहीं देखा है। मुझे यह भी नहीं मालूम कि मेरी मां जिंदा हैं, या मर गईं हैं। ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर एजेंट ने ओमान भेजा था। अब कह रहा है कि मां अगर वापस चाहिए तो 1.50 लाख रुपए देने पड़ेंगे। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं।’ ये कहना है, जाजमऊ थानाक्षेत्र के दीदार नगर बस्ती में रहने वाली शाहिना का। शाहिना ने बताया कि 2 महीने पहले लखनऊ निवासी एजेंट ने मेरी मां को नौकरी का लालच देकर ओमान भेजा था। कहा था कि वहां पैसे अधिक मिलेंगे। ओमान पहुंचने के बाद मां से 2 बार फोन पर बात हुई। इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। लड़की ने जाजमऊ पुलिस से शिकायत की है।

बेटी ने कहा- मां घरों में खाना बनाकर परिवार पाल रही थी शाहिना ने बताया कि मेरे पिता रफीक दिव्यांग हैं। मेरे दो भाई अमन और अजमत हैं। मेरी मां फरीदा घरों में खाना बनाकर परिवार चलाती थीं। मेरी बहन फातिमा की शादी लखनऊ में हुई है। ससुरालीजनों ने मेरी मां फरीदा की मुलाकात लखनऊ के ठाकुरगंज में रहने वाले एक युवक से कराई। युवक ने खुद को एजेंट बताया था। उसने मेरी मां से कहा था कि ओमान में खाना बनाने पर अधिक पैसे मिलेंगे। इससे तुम अपने परिवार का खर्च आसानी से चला पाओगी। अपनी बेटी की शादी भी अच्छे से कर पाओगी।

28 अक्टूबर को एजट न आमान भेजा 

युवक को मेरे रिश्तेदार जानते थे, उन्हीं लोगों ने मिलवाया था। इसलिए मां ने उस पर विश्वास कर लिया। 28 अक्टूबर को एजेंट ने बिना मेडिकल कराए मेरी मां को ओमान भेज दिया। ओमान पहुंचने के बाद मां से मेरी बात हुई। उसने बताया कि वह सही सलामत ओमान आ गई है। फिर अगले दिन उसने बताया कि मुझे खाना बनाने की नौकरी भी मिल गई है। इसके बाद मैंने अभी करीब 12 दिन पहले मां को फोन किया। हमने उनसे सैलरी के बारे में पूछा। मां ने कहा कि सैलरी 2 दिन बाद मिलेगी। दो दिन बाद फिर मैंने मां को फोन किया तो उनका नंबर बंद आ रहा था।

एजेंट बोला- मां चाहिए तो 1.50 लाख रुपए देने होंगे इसके बाद मैंने कई बार उन्हें फोन किया। मगर उनका नंबर बंद ही आ रहा है। इसके बाद मैंने और घरवालों ने एजेंट से संपर्क किया तो वह टाल-मटोल करने लगा। उसने कुछ भी क्लीयर नहीं बताया। जब मैंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो एजेंट बोला- कि अगर मां चाहिए तो 1.50 लाख का इंतजाम कर लो। वरना अपनी मां को भूल जाओ।जिसके पास तुम्हारी मां है, उसको 1.50 लाख रुपए देने पड़ेंगे। पैसे नहीं दिए गए तो वह तुम्हारी मां को वापस नहीं देगा। इसके बाद मैंने जाजमऊ पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000