6 साल की बच्ची को मौसा जंगल ले गयाः लखनऊ में ज्यादा शराब पीकर बेसुध हुआ, मासूम दरिंदगी से बची

लखनऊ में 6 साल की बच्ची हैवानियत का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। रिश्ते का मौसा उसे कबाब रोल खिलाने के बाद घुमाने के बहाने जंगल में ले गया। गनीमत रही कि इस दौरान आरोपी अधिक शराब पीने से बेसुध होकर सो गया। इससे बच्ची बच गई। एक राहगीर ने बच्ची को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को परिजनों को सौंपा। बच्ची ने पुलिस को बताया-पहले मौसा ने कबाब रोल खिलाया, फिर घुमाने के बहाने जंगल में ले गए। वहां पर गंदी बात करने लगे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। घटना गुडंबा थाना क्षेत्र की है। आरोपी बच्ची को 7 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे लेकर गया था। बच्ची 8 दिसंबर तड़के 3.30 बजे बरामद हुई। आरोपी की पहचान बच्ची के पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के मौसा रमेश (32) के रूप में हुई है।

आइये जाने पूरा मामला 

गुडंबा थाना क्षेत्र में एक दंपती 6 साल की बच्ची के साथ रहता है। बच्ची एलकेजी में पढ़ती है। उसके पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 7 दिसंबर रविवार की शाम को बच्ची अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची नहीं मिली। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पिता ने बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई। उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के इलाके में छानबीन की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन बच्ची नहीं मिली।

रात में जंगल से आवाज आने पर पहुंचा राहगीर

8 दिसंबर सोमवार तड़के करीब 3.30 बजे एक व्यक्ति कुकरैल जंगल के पास से गुजर रहा था। उसे जंगल से किसी बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। वह आवाज की दिशा में पहुंचा तो 6 साल की बच्ची रोती मिली। उसके पास में एक युवक जमीन पर ही सो रहा था। पास में ई-रिक्शा खड़ा था। राहगीर ने बच्ची से उसका और युवक के बारे में पूछा, लेकिन वह ज्यादा कुछ बता नहीं पाई। इस पर राहगीर बच्ची को स्थानीय पुलिस चौकी ले गया। पुलिस ने बच्ची को देखकर उसे पहचान लिया और राहगीर को बताया कि इसकी 7 दिसंबर की शाम को गुमशुदगी दर्ज हुई थी।

पुलिस ने परिजनों को  बुलाकर बच्ची उन्हें सौंपा। बच्ची  ने परिजनों और पुलिस को बताया- पड़ोस में रहने वाले मौसा रमेश शाम को कबाब रोल खिलाने और ई-रिक्शा से घुमाने के लिए ले गए। रास्ते में कबाब रोल खिलाया। उसके बाद खुद शराब पी।

शराब पीने के बाद ई-रिक्शा पर बैठाकर कुकरैल जंगल ले गए। वहां पर गंदी-गंदी हरकत शुरू कर दी। इस बीच अचानक वह सो गए। बच्ची से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल किया। उसने पुलिस को बताया- गलत काम करने के लिए बच्ची को जंगल ले गया था। शराब अधिक पीने की वजह से नशे में सो गया था।

आरोपी 2 साल से पड़ोस में रह रहा था

आरोपी रमेश शादीशुदा है। वह करीब 2 साल से बच्ची के घर के बगल में रहता है। वह बच्ची का रिश्ते का मौसा है। इस वजह से उसका बच्ची के घर आना-जाना था। बच्ची भी खेलते-खेलते उसके पास चली जाती थी।

इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभतेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। बच्ची अपने घर से करीब 1 किलोमीटर दूर मिली। परिजनों ने कहा- बच्ची ने काफी हिम्मत दिखाई। रातभर अकेले जंगल में बैठी रही। डरकर अगर इधर-उधर भटकती तो उसका मिलना मुश्किल हो जाता। जंगल में कोई जानवर भी उसे अपना शिकार बना सकता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000