जौनपुर में बच्चा चोरी के शक में साधुओं को बेरहमी से पीटा,हाथ जोड़कर मांगते रहे रहम की भीख

जौनपुर में बच्चा चोर होने के शक में दो साधुओं की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। भीड़ तमाशबीन बनी रही। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और बाकी की तलाश जारी है। भीड़ जब इंसानियत से बड़ी हो जाए, तो अफवाह कानून से ताकतवर बन जाती है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां बच्चा चोर होने के शक में दो साधुओं को बेरहमी से पीटा गया। सड़क पर लाठियां चलीं, हाथ जोड़कर रहम मांगा गया, लेकिन इंसाफ नहीं मिला। हैरानी की बात यह रही कि तमाशबीन बने लोग मदद के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

साधुओं को बच्चा चोर बताकर किया हमला

घटना शनिवार दोपहर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव स्थित हैवेल्स शोरूम के पास की है। पुलिस के अनुसार करीब आधा दर्जन लोगों ने दो साधुओं को घेर लिया और उन्हें बच्चा चोर बताकर पीटना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपियों ने लाठी, डंडे, बेल्ट और लात-घूंसे से दोनों साधुओं पर हमला किया।

रहम की गुहार बेकार, कानून का नहीं दिखा डर

वीडियो में दोनों साधु हाथ जोड़कर खुद को निर्दोष बताते नजर आ रहे हैं, लेकिन हमलावरों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। आरोपियों के चेहरे पर कानून का डर नहीं, बल्कि भीड़ का समर्थन नजर आ रहा था। आसपास खड़े लोग बीच-बचाव करने के बजाय इस पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे।

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस, चार आरोपी गिरफ्तार

मारपीट के दौरान दोनों साधु बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। संयोग से किसी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पुलिस को टैग करते हुए पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही जौनपुर पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया।

साधुओं के बयान और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच के दौरान पहचान कर अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000