एकतरफा प्यार में लड़की के 2 भाइयों की हत्या: डी-फार्मा छात्र शादी की जिद पर अड़ा, तो लड़की ने था पीटा

 

संभल में डी-फार्मा छात्र ने एकतरफा प्यार में 2 सगे भाइयों की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। पुलिस ने एक भाई का शव लापता होने के चौथे दिन और दूसरे का 17 दिन बाद बरामद किया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद से 8 साल छोटी लड़कों की बहन से शादी करने की जिद पर अड़ा था। घर जाकर उसने हंगामा भी किया था। लड़की और उसके पिता ने आरोपी की चिमटे से पिटाई भी की थी।

पिटाई के बाद आरोपी ने दोनों भाइयों को देख लेने की धमकी दी थी। पिता ने पहले आरोपी धर्मवीर पर अपहरण, फिर हत्या की फिर दर्ज कराई। पुलिस ने अब आरोपी को नामजद किया है। उसकी तलाश की जा रही है। मामला थाना बहजोई क्षेत्र का है। रामौतार मैथरा धर्मपुर गांव में परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे अमरपाल (11) और कमल सिंह (10) और एक 16 साल की बेटी थी। 26 नवंबर की शाम दोनों भाई अपने ननिहाल थाना धनारी क्षेत्र के मझोला गांव से बारात में शामिल होने के लिए पिकअप में बैठकर निकले थे।

 

दोनों भाई बारात में नहीं पहुंचे, तो परिवार चिंता हुई। उनकी तलाश शुरू कर दी। थाना धनारी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बारातियों की जानकारी पर पिता ने थाना धनारी में बदायूं के गांव सरैरा निवासी धर्मवीर (24) के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। बारातियों ने बताया कि था धर्मवीर, दोनों भाइयों को बाइक से बारात छोड़ने के बहाने साथ ले गया था। बड़े भाई का खेत में और छोटे का तालाब में मिला था शव 29 नवंबर को थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू में गन्ने के खेत में बड़े भाई अमरपाल सिंह का शव मिला। 17 दिन बाद 12 दिसंबर को थाना धनारी क्षेत्र के गांव भकरौली के तालाब से कमल सिंह का शव मिला। तालाब से कुत्ता पानी पीते समय बॉडी को खींचकर बाहर ले आया था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पिता की शिकायत पर आरोपी धर्मवीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।

पिता बोले- आरोपी घर आकर बेटी से लड़ रहा था

पिता रामौतार ने कहा- दोनों बेटे मेरे साथ ससुराल गए थे। बेटे बारात में जाने की जिद करते हुए वहीं रुक गए थे। बेटी अकेली थी, इसलिए मैं घर आ गया था। घर पहुंचा तो धर्मवीर मेरी बेटी से लड़ाई कर रहा था। शादी करने की जिद कर रहा था। मेरी बेटी इसका विरोध कर रही थी। मैंने विरोध किया, तो मुझसे मारपीट करने लगा। मेरी बेटी ने उसे झपट दिया। चिमटे से उसकी पिटाई कर दी। घर से जाते समय बेटी से बोला- तेरे दोनों भाइयों को देख लूंगा

आरोपी और मृतकों का परिवार रिश्तेदार

धर्मवीर चंदौसी के एक इंस्टीट्यूट से डी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। वह एक मेडिकल स्टोर पर भी काम करता है। आरोपी धर्मवीर और मृतक लड़कों के नाना चचेरे भाई हैं। धर्मवीर की ननिहाल गांव मझोला में है। उसके नाना का नाम भूप सिंह है। वहीं मृतक भाइयों की ननिहाल भी इसी गांव में है। उनके नाना का नाम कल्याण सिंह है।

एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने कहा- दोनों बच्चों की अपहरण के बाद हत्या की गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। कल मिले शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कहां-कहां चोट है और कितने दिन पहले हत्या की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000