फॉर्च्यूनर पेट पर चढ़ाई, 50 फीट दूर गिरा युवकः लखनऊ में सड़क किनारे चाय पी रहा था, गाड़ी पर बीजेपी का झंडा, विधानसभा का पास लगा

लखनऊ में सड़क किनारे चाय पी रहे युवक को फॉर्च्यूनर कार ने टक्कर मार दी। वह उछलकर 50 फीट दूर गिरा। ड्राइवर ने गाड़ी भगाते हुए युवक के पेट पर चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोग गाड़ी को रोकने के लिए दौड़े, लेकिन ड्राइवर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाजपा का झंडा लगी फॉर्च्यूनर को कब्जे में लिया। जांच में सामने आया कि गाड़ी पूर्व राज्यमंत्री और विधायक जंगबहादुर सिंह की बहू की है। पूर्व मंत्री ने बताया कि शनिवार उनका पोता ड्राइवर के साथ लोहिया पार्क जाने के लिए निकला था। तभी हादसा हो गया।घटना गोमती नगर के विभूति खंड इलाके में शनिवार सुबह हुई। युवक की पहचान सीतापुर के रहने वाले सुनील कुमार के रूप में की गई। वह हाईकोर्ट में मुंशी थे।

चाय पीने घर से निकले थे सुनील

सुषमा हॉस्पिटल के पास किराए पर रहने वाले सुनील शनिवार सुबह करीब 6 बजे चाय पीने निकले थे। वह सड़क किनारे खड़े होकर चाय पी रहे थे। तभी फैजाबाद रोड की तरफ से स्पीड में आ रही फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील उछलकर 50 फीट दूर जाकर गिरे।

ड्राइवर ने भागने के चक्कर में सुनील के पेट पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी रुकवा ली, लेकिन चालक फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने गाड़ी की पहचान के बाद ड्राइवर मनोज कुमार को हिरासत में लिया है।

इंस्पेक्टर बोले- गाड़ी पूर्व राज्यमंत्री के परिवार की

इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया- मौके से गाड़ी को कब्जे में लेने के बाद चालक को भी हिरासत में लिया गया था। उसके साथ में एक 14 साल का नाबालिग बच्चा भी था। गाड़ी पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह की बताई जा रही है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। मृतक के बड़े भाई गोपाल ने कहा कि भाई के परिवार में उसकी पत्नी सरिता के अलावा दो बच्चे श्रवण और समर्थ हैं।

पूर्व मंत्री बोले- मृतक के परिवार की मदद करेंगे

पूर्व राज्यमंत्री जंग बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार उनका पोता ड्राइवर के साथ लोहिया पार्क जाने के लिए निकला था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस घटना की जानकारी पोते ने ही मुझे दी। मेरे पोते ने बताया कि व्यक्ति चाय पीते हुए डिवाइडर पार करके अचानक सामने आ गया था। तभी गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। मृतक का परिवार बहुत ही गरीब है। हम परिवार की हर सम्भव मदद करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000