प्रतापगढ़ में खेत देखने गए अधेड़ की मौत: घायल अवस्था में झाड़ियों के पीछे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव निवासी चंद्रपाल पाल (58) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे 9 दिसंबर को खेत देखने की बात कहकर घर से निकले थे और लापता हो गए थे। तीन दिन बाद वे अपने खेत के पास झाड़ियों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। परिजनों ने पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाया है।

चंद्रपाल पाल 9 दिसंबर की सुबह घर से निकले थे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। 12 दिसंबर को वे अपने खेत के पास झाड़ियों में घायल अवस्था में पाए गए। उन्हें तुरंत कुंडा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां लगभग 24 घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गई।

मामले की सूचना महेशगंज पुलिस को दी गई, जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे संदीप पाल ने आरोप लगाया है कि उनके पट्टीदारों ने उनके पिता का अपहरण कर मारपीट की और उन्हें घायल अवस्था में छोड़ दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। रविवार को जब शव घर पहुंचा, तो आक्रोशित परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर कुंडा-जेठवारा मार्ग स्थित बहोरिकपुर नहर पुल पर चक्का जाम करने की बात कही। सूचना पर थानाध्यक्ष राधेश्याम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर गंगा घाट रवाना हुए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000