उत्तरप्रदेशअपराधसहारनपुर हिंदू प्रेमिका की गर्दन काटी, शादी करना चाहती थी:निकाह से एक दिन पहले गिरफ्तार, सहारनपुर से ले गया,न्यूड करके फेंकी लाश By Pratibha Rajdar Last updated Dec 15, 2025 154 सहारनपुर में प्रेम प्रसंग में एक हैवानियत भरी वारदात सामने आई है, जहां एक टैक्सी चालक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना यूपी के सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव की है, जहां प्रेमी बिलाल ने देहात कोतवाली की गंगोत्री कॉलोनी निवासी अपनी प्रेमिका उमा (30) की गर्दन काटकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी हत्या के बाद प्रेमिका का सिर काटकर अपने साथ ले गया था। यह जघन्य हत्याकांड पिछले सप्ताह 6 दिसंबर को यमुनानगर के कलेसर जंगल के पास अंजाम दिया गया था, जिसका खुलासा यमुनानगर पुलिस ने रविवार को किया। यह है मामला नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव के रहने वाले टैक्सी ड्राइवर प्रेमी बिलाल ने देहात कोतवाली की गंगोत्री कॉलोनी निवासी प्रेमिका उमा (30) की गर्दन काटकर हत्या कर दी। आरोपी सिर काट कर ले गया था। हत्याकांड को पिछले सप्ताह 6 दिसंबर को यमुनानगर के कलेसर जंगल के पास अंजाम दिया गया, जिसका खुलासा यमुनानगर पुलिस ने रविवार को किया है। रविवार को आरोपी की बरात जानी थी। प्रेमिका उससे शादी करना चाहती थी। इस वजह से आरोपी ने अपनी शादी से एक सप्ताह पहले प्रेमिका की हत्या कर दी थी। पूछताछ में बताया कि उसने रात के अंधेरे में सिर जंगल में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने लाल ढांग क्षेत्र से आरोनी की निशानदेही से बरामद कर लिया है। यमुनानगर एसपी कमलदीप ने बताया कि 7 दिसंबर को प्रतापनगर क्षेत्र में एक गांव बहादुरपुर के पॉपुलर की नर्सरी में महिला का सिर कटा हुआ शव मिला था। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। तभी से इस मामले की छानबीन की जा रही है। इस दौरान पता चला कि सहारनपुर नंबर की एक कार घटनास्थल के आसपास देखी गई है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस हथिनीकुंड तक पहुंची। वहां से कुछ मोबाइल नंबर ट्रेस किए गए, जो उस क्षेत्र में सक्रिय थे। तलाश करते हुए शनिवार को पुलिस नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव पहुंची। वहां से आरोपी बिलाल को पकड़ लिया गया। दो साल पहले पति से विवाद के चलते रह रही थी अकेली पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि शव उसकी प्रेमिका उमा का था। वह पहले से शादीशुदा थी। दो साल पहले पति और 10 साल के बेटे के साथ रमजानपुरा में रहती थी। पति से विवाद के चलते वह गंगोत्री कॉलोनी में अकेली रहती थी। बेटा अपने पिता के साथ रहता था, जो कभी-कभार मिलने आता था। आरोपी बिलाल टैक्सी ड्राइवर है। करीब दो साल पहले वह दोनों संपर्क में आए। उमा का खर्च भी बिलाल उठाता था दोनों लिव इन रिलेशन में भी रहे। उमा का खर्च भी बिलाल ही उठाता था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने इस बारे में अपने घर पर कोई जानकारी नहीं दी थी। अब उमा उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि बिलाल की शादी उसके परिजनों ने तय कर रखी थी। 14 दिसंबर को उसकी बरात जानी थी। महिला का सिर व कपड़े बरामद महिला के सिर को हिमाचल व हरियाणा की सीमा पर लालढांग के पास बरामद कर लिया गया है। हत्या के बाद बिलाल ने सिर को पॉलीथिन में डालकर फेंका था। सिर बरामद करने के बाद पुलिस बिलाल को लेकर कलेसर जंगल के लाल ढांग क्षेत्र पहुंची। वहां उसके कपड़े व शाल बरामद की। जिस हथियार से उमा का सिर काटा था, वह बरामद करना बाकी है। दो दिन पहले ही हुआ अंतिम संस्कार छह दिन तक उमा के शव की शिनाख्त नहीं होने पर शुक्रवार को उसके सेवा समिति के माध्यम से उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पड़ोसियों ने बताया तो बिलाल तक पहुंची पुलिस पड़ोसियों ने बताया कि छह दिसंबर को बिलाल कार लेकर आया था। उस समय उमा खुश थी। उमा ने दूसरे किराएदारों को बताया था कि बिलाल उससे शादी करेगा और वह बिलाल के साथ जा रही है। इसके बाद से वह नहीं लौटी। शनिवार को यमुनानगर पुलिस कॉलोनी में पहुंची और मकान मालिक बबीता से पूरी जानकारी ली। घटनास्थल के आसपास देखी गई सहारनपुर नंबर की एक कार को ट्रेस करके पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं और बिलाल तक पहुंची। अपराध 154 Share