भाई ने किया कटे हुए सिर का अंतिम संस्कार, मीट काटने वाले छुरे से काटी थी गर्दन

हलालपुर गांव निवासी उमा की हत्या उसके प्रेमी बिलाल ने यमुनानगर में गर्दन काटकर कर दी। वह बिलाल से शादी की जिद कर रही थी। वहीं उमा के भाई टिंकू ने कहा कि उनका रिश्ता 15 साल पहले ही खत्म हो गया था, जब वह पड़ोसी के साथ चली गई थी। यमुनानगर में गर्दन काटकर मौत के घाट उतारी गई उमा का सिर लेने के लिए सोमवार को उसके मायके पक्ष के लोग हलालपुर से वहां पहुंचे।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उमा के भाई टिंकू ने स्पष्ट कहा कि 15 साल पहले उमा ने जब भागकर शादी की थी, तभी परिवार से रिश्ते खत्म हो गए थे। अब धड़ का अंतिम संस्कार लावारिस में हो चुका है। उन्होंने इंसानियत के नाते सिर का अंतिम संस्कार किया। देहात कोतवाली क्षेत्र के हलालपुर गांव निवासी उमा की 6 दिसंबर को यमुनानगर में कलेसर जंगल के पास गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप उसके प्रेमी टिडोली निवासी बिलाल पर है।

उमा शादी के लिए जिद कर रही थी। इसलिए उसकी हत्या की गई थी। यमुनानगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को पूरे मामले का खुलासा किया था। शुक्रवार को लावारिस में उमा का अंतिम संस्कार पुलिस ने करा दिया था, जिसकी गर्दन रविवार शाम को बरामद की गई थी। सोमवार सुबह उमा का भाई टिंकू कुमार अन्य परिजनों के साथ यमुनानगर पहुंचा।

इस दौरान मीडिया के साथ बातचीत करते हुए टिंकू ने बताया कि करीब 15 साल पहले शादी वाले दिन उमा पड़ोस में रहने वाले दिव्यांग जोनी के साथ चली गई थी। तब हमारी बहुत बेइज्जती हुई थी। उसी समय उमा से रिश्ता तोड़ दिया था। वो कहां रहती थी, किससे बात करती थी और किसके साथ रहती थी हमें पता नहीं।

टिंकू ने बताया कि उसकी हत्या का पता भी तब चला, जब यमुनानगर पुलिस उनके घर पर पहुंची। जिस मुस्लिम युवक ने हत्या की, हम उसे नहीं जानते। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यहां तक कि पूर्व पति पर भी कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि क्या पता उसने ही मुस्लिम युवक को बेच दी हो। टिंकू ने बताया कि जिस दिन उमा घर से गई, उसी दिन उनके लिए खत्म हो गई थी, लेकिन अब इंसानियत के नाते उसके सिर का अंतिम संस्कार किया।

मुझे परेशान मत करो, मेरा कोई मतलब नहीं : पूर्व पति जोनी

हलालपुर गांव में जोनी और उमा के घर थोड़ी दूरी पर हैं। जोनी हाथ से दिव्यांग और रंगाई-पुताई का काम करता है। छह साल से जोनी पत्नी उमा व बेटे ऋषभ (10) के साथ रमजानपुर कॉलोनी में रह रहा था। करीब तीन साल से उमा अकेली बेहट रोड स्थित गंगोत्री कॉलोनी में किराये के मकान में बबीता के यहां पर रह रही थी। उसी समय जोनी अपने बेटे ऋषभ के साथ गांव में लौट गया था। दोनों के बीच विवाद हो गया था।
करीब डेढ़ साल पहले तलाक भी हो गया था। बेटा ऋषभ कभी-कभार मां उमा से मिलने जाता था। उमा की हत्या के बाद सोमवार को मीडिया जोनी के मकान पर पहुंचा। वहां पर ताला लगा हुआ था। मकान पर प्रधानमंत्री आवास योजना का शिलापट लगा हुआ था, जिस पर लाभार्थी की जगह उमा पत्नी जोनी का नाम लिखा था। पता चला कि जोनी मजदूरी पर गया है। जोनी से फोन पर बात करने का प्रयास किया। उसने सिर्फ इतना कहा कि वह काफी परेशान है और उसका कोई मतलब नहीं। बेटे ऋषभ से बात की गई तो बताया कि उसे इस बारे में कुछ नहीं पता।
हमें नहीं पता, जोनी के यहां चले जाओ
उमा के परिवार में पिता पवन और भाई टिंकू व अन्य सदस्य है। उमा के एक भाई का पहले निधन हो चुका है। उमा की दो बहनें हैं। बड़ी बहन का पति से तलाक हो गया था। इसके बाद उसने गांव के युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। सोमवार दोपहर के समय मीडियाकर्मी उमा के मकान पर भी पहुंचे। वहां पर एक महिला मिली। महिला ने स्पष्ट कहा कि हमारा कोई मतलब नहीं है, थोड़ी दूर जोनी का मकान है वहां पर चले जाओ। इस संबंध में कोई बात नहीं।

अक्सर आता था बिलाल : मकान मालिक

गंगोत्री कॉलोनी में उमा की मकान मालिक बबीता व अन्य किरायेदारों ने बताया कि बिलाल अक्सर उमा से मिलने के लिए आता था। किसी को भी यह आभास नहीं था कि वह मन ही मन में इतनी बड़ी साजिश रच रहा है। हत्या वाले दिन भी वह घर से उमा को शादी के बहाने से लेकर गया था।

भाई की करतूत, टालना पड़ गया बहन का निकाह

अंबेहटा के टिडोली निवासी आरोपी बिलाल की बहन का सोमवार को निकाह होना था, लेकिन बिलाल की इस करतूत से निकाह की खुशिया धरी की धरी रह गई। परिजनों ने फिलहाल निकाह की तारीख को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया है। इस घटनाक्रम के बाद हर कोई सदमे में है। बता दें, कि रविवार को बिलाल और उसके भाई सलमान की बरात जानी थी, लेकिन बिलाल की गिरफ्तारी होने पर केवल उसके भाई की बरात पहुंची और बेहद सादगी से दुल्हन को विदा कर लेकर आए।
मीट काटने वाले छुरे से काटी थी गर्दन
वहीं, यमुनानगर पुलिस की जांच में आया कि आरोपी ने पहले सीट बेल्ट से उमा का गला घोंटा। इससे उमा का शरीर बेजान हो गया। उसे मरा समझकर आरोपी ने कार को आगे बढ़ा लिया था। करीब आधा किमी दूर चलने पर गांव बहादुरपुर की लाइटें नजर आई। तभी उसे शक हुआ कि उमा जिंदा न बच जाए।
ऐसे में उसने मीट काटने वाले छुरे से उमा की गर्दन काट दी। इसके बाद धड़ को अलग और गर्दन को अलग स्थान पर फेंक दिया। प्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी अपने घर पहुंचा। उसने अपना मोबाइल फॉर्मेट कर दिया, जिससे उमा की फोटो और नंबर आदि सब खत्म हो जाएं। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले रखा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000