चार जगह इनकम टैक्स की पड़ी रेड, सुबह एक साथ पहुंचीं टीमें, मचा हड़कंप

गोरखपुर मंडल में सुबह सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। गोरखपुर में दो उद्यमियों के अलावा एक साझेदार और वित्तीय सलाहकार, बलदेव प्लाजा के दफ्तर पर भी टीमें पहुंची है। जबकि देवरिया में बॉटलिंग सेंटर और कुशीनगर के कसया स्थित एक अन्य रीयल इस्टेट कारोबारी के यहां छापेमारी चल रही है।

आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह को गोरखपुर मंडल में रेड की है। एक टीम बरगदवा स्थिति बड़े उद्यमी के रिश्तेदार के घर पहुंची है। जबकि दूसरी टीम स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित एक बड़े ऑटोमोबाइल कंपनी के निदेशक के घर पहुंची है। वहीं, एक टीम ने देवरिया में एक बॉटलिंग सेंटर पर छापा मारा है जबकि कुशीनगर के कसया में भी टीम छापामारी चल रही है।

टीमें सुबह आठ बजे एक साथ इन चारों जगह रेड करने पहुंची थीं। गोलघर स्थित बलदेव प्लाज पर भी सुबह सुबह आयकर विभाग की टीम पहुंच गई। बताया जा रहा है कि बड़े ऑटोमोबाइल कंपनी के निदेशक के साझेदार और वित्तीय सलाहकार के दफ्तर पर टीम ने रेड की है।

अचानक सुबह-सुबह टीम के पहुंचने से प्लाजा में हड़कंप मच गया। उथर, देवरिया के ऊसरा इंडस्ट्रीयल इस्टेट एक डिस्टलरी पर भी मंगलवार की अलसुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। सुबह साढ़े छह बजे पांच-छह अफसर फैक्टरी के मेन गेट से अंदर पहुंचे और फिर गेट बंद करा दिया गया।

ये गोरखपुर के ही ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री वाले उद्यमी का परिसर बताया जा रहा है। जबकि कुशीनगर में  कसया थाना क्षेत्र के पंडित दीनदायल नगर स्थित प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर और घर पर टीम ने एक साथ रेड की है। दो इनकम टैक्स की दो अलग-अलग टीम बीते करीब तीन घंटे से जांच पड़ताल कर रही है। कार्यालय और घर के बाहर पुलिस तैनात है। किसी को भी परिवार में मौजूद लोगों को घर के बाहर जाने नही दे रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000