प्रेमी के घर देर रात मिलने पहुंची विवाहित प्रेमिका: घरवालों ने कुल्हाड़ी से वारकर बेरहमी से कर दी युवती की हत्या

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक शादीशुदा युवती की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका के प्रेमी ने अपने ही परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में एक युवती की कुल्हाड़ी से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शाहवपुर चौराहे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका गोरखपुर की रहने वाली थी और वह शादीशुदा थी। जानकारी के मुताबिक वह सोमवार देर रात शाहवपुर चौराहे के पास स्थित एक मकान में आई थी। मंगलवार सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

दोनों का डेढ़ साल से प्रेम संबंध था

इस मामले में मृतका के कथित प्रेमी संदीप कुमार का कहना है कि दोनों का बीते डेढ़ साल से प्रेम संबंध थादोनों की शादी अलग-अलग जगहों पर हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद वे एक-दूसरे के संपर्क में बने रहेसंदीप के अनुसार दोनों एक-दूसरे के बिना रह पाने की स्थिति में नहीं थे और अक्सर मिलते-जुलते रहते थे

संदीप ने बताया कि वह रिलायंस कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है और नौकरी के कारण अक्सर बाहर रहता था जब भी वह घर लौटता था, वह गोरखपुर जाकर मृतका से मिलता थासंदीप का दावा है कि युवती अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं थी और ससुराल में रहना नहीं चाहती थीइसी वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी

रात में प्रेमिका मिलने घर आई थी

संदीप के मुताबिक सोमवार रात करीब 12 बजे युवती उससे मिलने उसके घर आई थी वे दोनों सो रहे थे तभी रात में वह टॉयलेट के लिए बाहर गयाइसी दौरान उसके माता-पिता और चार बहनों ने मिलकर प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी घटना के बाद से उसके माता-पिता और चारों बहनें घर छोड़कर फरार हैं

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा हैसाथ ही पुलिस संदिग्धों की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही हैपुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और दोषियों का खुलासा किया जाएगा

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की सांसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000