जली गाड़ियां, अधजली लाशें और नर कंकाल, छोटी सी नादानी ने ले ली 13 की जाने
मथुरा में घने कोहरे में बलदेव स्थित माइलस्टोन 127 के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। सात डबल डेकर और एक रोडवेज समेत आठ बसों और तीन कारों में टक्कर के बाद आग लग गई। आठों बसें जलकर राख हो गईं। चार अन्य डबल डेकर बसें क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई।
मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की भिड़ंत के बाद गाड़ी सवारों की बहस की नादानी खौफनाक कहानी में बदल गई। लोगों ने बताया कि दोनों कारों के सवार सड़क पर ही बहस करने लगे और देखते ही देखते तीसरी कार भी आकर टकरा गई। इस कार का पेट्रोल टैंक फट गया और आग लग गई।
फिर तो एक के बाद एक बस और कारें एक दूसरे में जा घुसी और मंजर पूरी तरह से भयावह हो गया।
इसी बीच तीसरी ब्रेजा कार भी आकर टकरा गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक पीछे से आ रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने ब्रेजा कार में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से तीनों कारें 10 मीटर तक घिसटती चली गईं।
रगड़ से ब्रेजा कार की पेट्रोल टंकी से लपटें निकलने लगीं और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। फिर धीरे-धीरे आग विकराल हो गई और एक के बाद एक टकराईं बसें आग की चपेट में आ गईं। इनमें लपटे निकलने लगीं। एक के बाद एक बसें और कार इन वाहनों में आकर टकराते रहे। धू-धू कर वाहन जलते रहे और लोग भी जिंदा जलने लगे।
बस से निकलने का मौका तक न मिला