बेटी के निकाह की दावत में हिंदुओं को बुलाने पर विवाद, ग्रामीणों ने किया बहिष्कार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर जाटान में बेटी के निकाह की दावत को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि हिंदू परिचितों को दावत देने से नाराज कुछ मौलवियों और मौलानाओं के उकसावे पर गांव के मुस्लिम ग्रामीणों ने निकाह समारोह का बहिष्कार कर दिया। गांव निवासी किसान ताहिर अली की बेटी का निकाह तीन दिसंबर को था। निकाह से पहले ताहिर अली ने दो दिन दावत का आयोजन किया था। एक दिसंबर को हिंदू परिचितों के लिए शाकाहारी भोजन की दावत रखी गई, जबकि मुस्लिमों के लिए दो दिसंबर को मांसाहारी भोजन के साथ दावत तय थी।

ताहिर अली का आरोप है कि हिंदुओं की दावत देखकर कुछ मौलवी और मौलाना नाराज हो गए और उनके उकसावे पर गांव के मुस्लिम ग्रामीणों ने दो दिसंबर की दावत का बहिष्कार कर दिया। इससे करीब चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ और समारोह फीका पड़ गया। पीड़ित का कहना है कि निकाह के बाद भी गांव में बिरादरी के लोगों की ओर से ताने सुनने पड़े, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने शनिवार को भोजीपुरा थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।

हालांकि रविवार को ताहिर अली ने अपना शिकायती पत्र वापस ले लिया। उनका कहना है कि बहिष्कार करने वाले लोगों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और आपसी बातचीत से मामला सुलझ गया है, इसलिए अब वह किसी कार्रवाई के पक्ष में नहीं हैं। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मनमुटाव दूर हो गया है, इसी कारण शिकायत वापस ले ली गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000