पत्नी धमकाती है नीले ड्रम में भर दूंगी: पति बोला- ससुराल में नौकर बनाकर रखना चाहती है,पत्नी मानसिक और शारीरिक रूप से कर रही प्रताड़ित

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में रहने वाले 30 साल के युवक का कहना है। पत्नी मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। बात-बात पर कहती है कि नीले ड्रम में भरकर जान से मार दूंगी। वह चाहती है कि मैं नौकर की तरह उसके मायके में रहूं। मैंने मना किया तो पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर मेरे बड़े भाई और बहनोई पर छेड़छाड़ की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस चाहे तो मेरे घर का सीसीटीवी चेक कर सकती है।

उसने बुधवार शाम गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता की। पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि अगर मेरी गलती पाई जाती है तो मुझे दंड दिया जाए। दूसरी तरफ महिला का कहना है कि जेठ और ननदोई ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। जबरन किस किया। किसी तरह उसने खुद को उनके चंगुल से छुड़ाया। महिला का आरोप है कि अपनी गलती छिपाने के लिए दोनों उसकी हत्या भी कर सकते हैं। इस मामले में थाना प्रभारी सूरज सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

शादी के एक हफ्ते बाद ही पत्नी लड़ने लगी: मैं और मेरे पिता बाहर रहकर पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। मेरी शादी 2 मार्च 2025 को गोला थाना क्षेत्र की युवती से हुई थी। शादी के बाद एक हफ्ते तक सबकुछ ठीक रहा, फिर पत्नी का व्यवहार अचानक बदल गया। वह छोटी-छोटी बातों पर मुझसे और मेरे परिवार से दुर्व्यवहार करने लगी। मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाती थी। वह चाहती थी कि मैं उसके मायके में नौकर की तरह रहूं।

पत्नी की वजह से भाभी को आया हार्ट अटैक: पत्नी के जीजा ने मुझसे कहा था कि तुम यहां आकर रहो, हर महीने पैसे दिए जाएंगे। मैंने मना किया तो 7 जून को वह घर छोड़कर चली गई। 17 अगस्त को पंचायत हुई, इसके बाद पत्नी फिर घर आई। उसी की वजह से घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया। आते ही वह भाभी से लड़ने लगी। इसके कारण 13 सितंबर को मेरी भाभी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 28 सितंबर को तेरहवीं थी।

जैसा कहा, वैसा करो, नहीं तो ड्रम में भर देंगे: 13 दिसंबर को मेरी पत्नी ने मेरे बड़े भाई और बहनोई के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया। मुझे चौकी पर बुलाया गया। पूछताछ के बाद पत्नी के जीजा मिले। उन्होंने धमकी दी कि जैसा कहा जा रहा है, वैसा करो, वरना ड्रम में भर दिया जाएगा। भाभी की मौत पर सभी लोग घर आए थे। पत्नी ऊपर के कमरे में रहती थी। उसने झूठा आरोप लगाया है।

पति मेरी बात नहीं सुनतेः महिला ने बताया कि 9 माह पहले उसकी शादी हुई थी। पति बाहर रहते हैं और उसकी बात नहीं सुनते। 25 सितंबर की सुबह 5 बजे वह अपने कमरे में झाड़ू लगा रही थी, तभी जेठ पीछे से आकर उसे पकड़ लिया। वह खुद को छुड़ाने की कोशिश करने लगी।

जेठ ने पहली बार छेड़खानी की तो चुप रही: उसने विरोध करते हुए कहा कि वह चिल्लाकर सबको बुलाएगी। इस पर जेठ हाथ-पैर जोड़ने लगे और गिड़गिड़ाते हुए बोले कि किसी से मत कहना, बहुत बदनामी होगी। परिवार की मान-मर्यादा के कारण उसने उस समय किसी को कुछ नहीं बताया।

कमरा बंद करके रहने लगी: इसके बाद मैं हमेशा अपना

कमरा बंद करके रहने लगी। 14 नवंबर को ननदोई घर आए थे। जेठ और ननदोई साथ बैठे थे। सुबह 9 बजे दोनों अचानक उसके कमरे में घुस गए। ननदोई ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और जबरन किस करने लगे, बैड टच किया। काफी संघर्ष के बाद वह किसी तरह उनके चंगुल से छूट पाई।

दोबारा छेड़खानी पर कराई फिर: महिला ने बताया कि उसने यह बात अपने घरवालों को बताई। उसे आशंका थी कि उसकी हत्या भी की जा सकती है। जेठ और ननदोई अपनी गलती छिपाने के लिए उसे जान से मार सकते हैं। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर 13 दिसंबर को जेठ और ननदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000