”यूपी में एक और पति की हत्या व खुनी रिश्ता हुआ शर्मशार”, पत्नी ने पकड़े पांव, सगे भाई ने गला दबाकर मार डाला
यूपी में प्रेम संबंधों का विरोध करना एक और पति को भारी पड़ गया। चार महीने पहले हुई लोडर चालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी और उसके भाई ने ही लोडर चालक की हत्या की थी। लोडर चालक सचिन पत्नी और अपने भाई के संबंधों का विरोध करने लगा था।
अलीगढ़ के हरदुआगंज इलाके के गांव दीनदयालपुर में चार माह पहले लोडर चालक सचिन की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी व सगे भाई ने की थी। दोनों एक दूसरे के प्यार में इतने अंधे थे कि इस रिश्ते पर सचिन का विरोध उन्हें रास नहीं आ रहा था। घटना वाली रात जब वह नशे में आया, तो पत्नी ने उसके पांव पकड़े व भाई ने गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने यह खुलासा करते हुए अपनी ओर से रिपोर्ट दर्जकर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।एसओ कुलवीर सिंह के अनुसार 11 अगस्त की रात सचिन नशे में घर पहुंचा था। तभी खाना खाने के बाद जब वह सोने लगा। तभी उसकी पत्नी मधु व अविवाहित सगे छोटे भाई धर्मेंद्र प्रताप ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इस दौरान भाई ने गला घोंटा था, जबकि पत्नी ने उसके पांव पकड़े थे।