2 बेटों को ईंट से कुंचा… 1 की मौत: खुद जहर खाकर फंदे पर लटका; सुसाइड नोट में लिखा- परवरिश नहीं कर सका

कानपुर में सराफ कारोबारी ने 2 बेटों को ईंट से कूच दिया। 1 बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे को हैलट हॉस्पिटल के डॉक्टर बचाने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों बेटों को मरा हुआ समझकर कारोबारी ने जहर खाया, फिर घर के कमरे में फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया।

पुलिस को सुसाइड नोट कमरे से मिला। इसमें लिखा था-

” पिताजी, बच्चे उतने ही पैदा करने चाहिए, जितने का सही से पालन-पोषण कर सकें। इन्हें किसके सहारे छोडूं, इसलिए बच्चों को भी साथ ले जा रहा हूं। कानपुर में सराफ कारोबारी के जिस बेटे की मौत हुई है, वो सिर्फ 7 साल का है। जबकि 12 वर्षीय बड़े बेटे रुद्र के सिर पर गंभीर चोटें हैं। शुक्रवार सुबह जब कारोबारी घर से बाहर नहीं आए, तो पड़ोसियों अंदर जाकर देखा। दोनों बेटे खून से लहूलुहान पड़े थे। पुलिस के आने के बाद सभी को बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। घटना बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र की है।

पिता और बड़े भाई ने दरवाजा तोड़ा

अरौल के गांव हाशिमपुर निवासी रामशंकर कटियार के बेटे अजय कटियार (45) सराफा करोबारी थे। अरौल कस्बे में वह अपने दो बच्चों सात वर्षीय शुभ और 12 वर्षीय बेटे रुद्र के साथ रहते थे। शुक्रवार सुबह उनके पिता रामशंकर कटियार दुकान न खुलने पर बेटे के घर पहुंचे। बाहर से आवाज दी। मगर कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। फिर अपने बड़े बेटे चंद्रप्रकाश को सूचना दी। उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देखा तो सभी दंग रह गए। घर के अंदर अजय के दोनों बेटे खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। वहीं बगल में अजय भी पड़े थे।

जहर खाकर फंदा लगाया, मगर फंदा टूट गया मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने अजय कटियार और छोटे बेटे शुभ को मृत घोषित कर दिया। बड़े बेटे रुद्र की हालत गंभीर होने पर उसे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस को कमरे से खून सनी ईंट, जहर का डिब्बा, गिलास और फांसी का फंदा मिला। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि अजय ने पहले बच्चों पर ईंट से हमला किया। फिर जहर खाया। बाद में फांसी लगाने का प्रयास किया। लेकिन फंदा टूटने से वह नीचे गिर गए।

सीसीटीवी में सुबह 6:41 बजे अजय झाड़ू लगाते दिखे पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है, पिताजी, उतने ही बच्चे पैदा करने चाहिए जितना सही से पालन-पोषण कर सकें। इन्हें किसके सहारे छोडूं, इसलिए बच्चों को भी साथ ले जा रहा हूं। सीसीटीवी फुटेज में सुबह 6:41 बजे तक अजय को घर के बाहर झाड़ू लगाते देखा गया है। 10:41 बजे वह घर के अंदर गया। इसके बाद कोई हलचल नहीं दिखी। पुलिस के अनुसार अजय लंबे समय से मानसिक तनाव में था। आज ही के दिन दो वर्ष पूर्व उसकी पत्नी अल्का की भी मौत हुई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000