नपुंसक है पति, जेठ से पैदा करना होगा बच्चा, आपबीती सुनाते ही रो पड़ी पीड़िता

मल्टीनेशनल कंपनी में चार्टेड एकाउंटेंट युवती की शादी एक वर्ष पूर्व इंजीनियर के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी की पहली रात ही पति के बारे में जानकारी हो गई थी। पीड़िता ने बताया कि सास बच्चे के लिए जेठ से संबंध बनाने की जिद कर रही है।

गुरुग्राम में एक मल्टीनेशनल कंपनी में चार्टेड एकाउंटेंट युवती ने इंजीनियर पति के नपुंसक होने का तथ्य छिपाकर शादी कराने और संतान के लिए सास द्वारा जेठ के संग संबंध बनाने की शर्त रखने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार जेठ ने मौका पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।

पति से शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत के बाद शाहगंज थाना में पति और ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता शाहगंज क्षेत्र की निवासी है और गुरुग्राम में एक मल्टी नेशनल कंपनी में चार्टेड एकाउंटेंट है।

उसने पुलिस आयुक्त, आगरा को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि षड्यंत्र के तहत 10 मई 2024 को उसका विवाह गुरुग्राम निवासी इंजीनियर सचिन मित्तल से कराया गया। शादी की पहली रात ही पति के नपुंसक होने का पता चल गया था। सास रानी ने पति का इलाज चलने और जल्द ठीक होने का आश्वासन देकर चुप करा दिया।

बाद में यह पता चला कि पति, सास-ससुर और जेठ सभी को इस सच्चाई की पहले से जानकारी थी, जिसे जानबूझकर छिपाया गया। आरोप है कि विवाह के कुछ माह बाद ही ससुराल पक्ष ने बच्चे पैदा करने  के नाम पर पीड़िता पर जेठ आशीष से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी गई। पीड़िता ने बताया कि  नवंबर 2025 में पति के अमेरिका जाने के दौरान जेठ ने जबरन कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने पति को पूरी घटना बताई तो उसने भी परिवार के साथ मिलकर उसे चुप रहने की धमकी दी।

आरोप है कि 29 नवंबर को पति, सास-ससुर और जेठ ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और जान से मारने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने पीड़िता को बचाया और बाद में उसका इलाज कराया गया। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, उत्पीड़न और दुष्कर्म के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000