मारा गया एक और पति: अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी के सामने आरोपी प्रेमी ने पति का किया कत्ल
लखनऊ में अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी के सामने आरोपी प्रेमी ने पति को मार डाला। मृतक के पिता शिवदीन का आरोप है कि सतीश गौतम के बहू से लंबे समय से अवैध संबंध थे। शिव प्रकाश को इसकी जानकारी हो गई थी और वह लगातार विरोध कर रहा था।
लखनऊ के पारा के डिप्टी खेड़ा में शनिवार देर रात अवैध संबंध का विरोध करने पर पड़ोसी ने राजगीर मिस्त्री शिव प्रकाश रावत (32) को उनकी पत्नी के सामने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। शिव प्रकाश के पिता शिवदीन की तहरीर पर मृतक की पत्नी, उसकी बहन और प्रेमी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।मलिहाबाद के भदेसरमऊ गांव निवासी शिवदीन ने बताया कि उनका बेटा शिव प्रकाश रावत अपनी पत्नी सविता और दो बेटों नीतीश (10) व रौनक (4) के साथ हैदर कैनाल नाला के पास रहता था।
शनिवार रात एक बजे करीब सौ मीटर दूर रहने वाला ऑटो चालक सतीश गौतम शिव प्रकाश के घर के बाहर पहुंचा और गालियां देने लगा। शोर सुनकर शिव प्रकाश बाहर निकला तो आरोपी ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लहूलुहान होने पर शिव प्रकाश के बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए कुछ दूर ले गया। इसके बाद सविता के सामने ही आरोपी ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
शिव प्रकाश ने आरोपी पर दर्ज कराई थी, एफआईआर