बंदूक के बल पर गार्ड की पिटाई, वीडियो: पहले लात-घूसों से पीटा, फिर घसीटते हुए लाए और स्कॉर्पियो में डाल दिया

गाजियाबाद में रविवार सुबह एक गार्ड को 7 लोगों ने बेरहमी से पीटा। ब्लैक स्कार्पियों से आए युवक सोसाइटी में जाने लगे। गार्ड ने रोका तो वह गुस्सा हो गए। गाड़ी से उतरकर पहले गार्ड की कनपटी पर पिस्टल सटाई। फिर लात-घूसों से उन्हें पीटने लगे।

पिस्टल की बट से भी गार्ड पर हमला किया। इसके बाद उसे घसीटते हुए गाड़ी में डाल दिया। गाड़ी के अंदर भी जमकर पीटा। घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की घ-7 सोसाइटी की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

अब पढ़िए पूरा मामला…

घ-7 सोसाइटी के गेट पर सुबह करीब 9.40 बजे एक स्कॉर्पियों रुकती है। गाड़ी में सवार लोग जबरन सोसाइटी में घुसने की कोशिश करते हैं। तभी गाड़ी उन्हें रोक देता है।

इससे गुस्साए 5 लोग गाड़ी से पिस्टल और लाठी-डंडे लेकर उतरते हैं। एक युवक गार्ड की कनपटी पर पिस्टल सटाकर उसे पहले जमकर लात-घूसों से पीटता है। फिर कॉलर पकड़कर उसे घसीटते हुए लाता है और गाड़ी में डाल देता है। इस बीच एक युवक गार्ड को लाठी से भी मारता है।

बिना स्टिकर वाली स्कॉर्पियो रोकने पर गार्ड को पीटा गार्ड का नाम सौरभ पुत्र राजेन्द्र सिंह है। वह क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी के गेट नंबर-2 पर उनकी तैनाती है। सौरभ मास्टर गार्ड प्रोटेक्टिव सर्विसेज प्रा. लि. में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है।

गॉर्ड सौरभ ने बताया- मुझे घ-07 सोसाइटी के ओए से निर्देश मिला है कि बिना सोसाइटी स्टिकर वाले वाहनों को गेट नंबर-1 से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को केवल गेट नंबर-2 से पुष्टि और सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जाता है।

रविवार सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर जब मैं अपनी ड्यूटी के दौरान गेट नंबर-2 पर बिना स्टिकर वाली गाड़ियों की जांच कर रहा था, तभी मैंने एक ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो को रोका। उस गाड़ी में 6-7 युवक थे।

उन्होंने कहा- हमारी गाड़ी को..गाजियाबाद म राकन वाला पदा नहा हुआ। मन उन्ह बताया कि सोसाइटी में जांच के बाद ही गाड़ी प्रवेश कर सकती है। इसके बाद वे मुझे गालियां देने लगे।

गाड़ी के अंदर भी थप्पड़-घूंसे मारे

सौरभ ने बताया- एक युवक के हाथ में पिस्टल थी, जबकि अन्य युवकों के पास बेल्ट और डंडे थे। इसके बाद सभी ने मिलकर मुझ पर लात-घूंसे और थप्पड़ों की बरसात कर दी। एक युवक ने मेरे चेहरे के पास पिस्टल तानकर दीं।

इस दौरान मैं हाथ जोड़कर उनसे रहम की गुहार लगाता रहा। इसके बावजूद वे मुझे पीटते रहे और जबरन गाड़ी में डाल लिया। गाड़ी के अंदर भी थप्पड़-घूंसे मारते रहे। मैंने किसी तरह से उनसे अपनी जान बचाई।

घटना के दौरान अन्य गार्ड भी मौके पर पहुंचे और सोसाइटी के लोग भी वहां मौजूद थे। मैं अखिलेश चौहान और अनिल चौहान पुत्र योगिंदर चौहान को पहचानता हूं। वह क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के विला नंबर-19, घ-07 में रहते हैं। उनके साथ कुछ अन्य युवक भी थे। वह मेरा अपहरण करना चाहते थे।

ब्लैक स्कॉर्पियो वाहन संख्या यूपी 81 डीएफ 6008 सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रही है। सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। जिसमें मारपीट, धमकी और अपहरण का प्रयास साफ दिख रहा है। सौरभ का कहना है कि आरोपियों से मुझे जान का खतरा है और वे कभी भी मेरे साथ कोई अनहोनी कर सकते हैं।

एसओ बोलीं- आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहे

क्रॉसिंग रिपब्लिक की एसओ सरिता मलिक ने बताया- बिना सोसाइटी स्टिकर वाली स्कॉर्पियो को रोकने पर विवाद हो गया था। पीड़ित युवक की शिकायत पर 2 नामजद और 5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000