प्रतापगढ़ पुलिस की नाक के नीचे दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी चकमा देकर भाग निकला, सोती रही प्रतापगढ़ की निकम्मी पुलिस
प्रतापगढ़। थाना पट्टी पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त जावेद उर्फ चांदबाबू को गिरफ्तार किया है। आमापुर मोड़ के पास पुलिस चेकिंग के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
अब पट्टी पुलिस पर यक्ष सवाल यह बनता है: जब आरोपी के पैर में गोली लगी तब वह भागा कैसे ? जानकार कहते है की किसी के पैर में गोली लगी हो तो वह भाग नही सकता फिर कथित मुठभेड़ के बाद जिस पट्टी पुलिस ने जावेद को जिला अस्पताल लाकर भरती कराई थी, तो वह भागा कैसे ? पट्टी पुलिस को कथित मुठभेड़ को श्रेय लेना था। पुलिस अभिरक्षा में इलाज के दौरान कोई आरोपी चकमा देकर भाग निकलता है तो पुलिस पर सवाल खड़े होते है। यहाँ तो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली का शिकार हुआ था फिर भी भाग गया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, तीन खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घटना के संबंध में विधिक कार्रवाई जारी है। दुष्कर्म का आरोपी जावेद को कल देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां उसका इलाज चल रहा था लेकिन सुबह वह बाथरूम के बहाने जाता है और पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता है ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी सोते रहते हैं या एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आरोपी पुलिस कस्टडी से कैसे फरार हो गया।