प्रेमी से बात करने पर पीटा, बेटी ने दी जान: मां बोली- भांजे से शादी की जिद कर रही थी, पिता ने कई बार पीटा था
कानपुर में 8वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मां ने बताया कि बेटी का रिश्ते के मामा से अफेयर था, जिससे वह चोरी-छिपे बातें करती थी। उसके पिता ने बात करते सुना तो पीटा था, जिसके बाद उसने फांसी लगा ली। वह 8वीं की छात्रा था। मौके पर पहुंची पुलिस को छात्रा का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। छात्रा के पास से छोटा मोबाइल मिला, जिसे कॉल डिटेल रिकॉर्ड के लिए पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा रही है।
चाय बनाने की बात को किया था अनसुना
सचेंडी निवासी राजकुमार मूंगफली का ठेला लगाते हैं। परिवार में पत्नी रानी और चार बच्चे बलराम, सलोनी, कृष्णा रानी और बड़ी बेटी विजयलक्ष्मी उर्फ गुड्डी थी। विजयलक्ष्मी ने ही जान दी है। पिता ने बताया कि सबसे बड़ी 15 साल की बेटी विजयलक्ष्मी 8वीं की छात्रा थी। विजयलक्ष्मी ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर जान दी है। मां ने बताया कि सुबह वह बर्तन साफ कर रहीं थी। तीनों बच्चे सो रहे थे, जबकि विजयलक्ष्मी और उसके पिता अलग-अलग कमरों में बैठे थे। बेटी फोन पर बात कर रही थी, तभी उसके पिता ने चाय बनाने को कहा, जिसे उसने अनसुना कर दिया। उसे बात करता देखकर पिता ने पीट दिया था।
बेटी भांजे से शादी करने की जिद पर अड़ी थी
पिता के पीटने के कुछ देर बाद कमरे में बेटी ने दुपट्टे से फांसी लगा ली। मां ने बताया- बेटी का पारिवारिक भांजे से प्रेम प्रसंग था। पति ने चोरी छिपे बात करते पकड़ लिया था, तब उसने शादी करने की इच्छा जताई थी। इस पर उसके पिता गुस्सा गए और पीट दिया था। फिर बात न करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद से पिता बेटी पर नजर रख रहे थे। मंगलवार सुबह उसे बात करते फिर पकड़ लिया। इसके बाद फिर पीटा। पुलिस ने छात्रा के शव की तलाशी ली तो मोबाइल कपड़ों के अंदर छिपा मिला। पुलिस मोबाइल कब्जे में ली है। सचेंडी पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।