कार सवारों ने 2 दरोगा होमगार्ड को रौंदा: एक 10 फीट दूर गिरा; आरोपी तीन बैरियर तोड़कर भाग निकले

कानपुर में कार सवारों की दबंगई सामने आई है। कार ड्राइवर ने 2 दरोगा और एक होमगार्ड को रौंद दिया। टक्कर से दरोगा और होमगार्ड 10 फीट दूर जा गिरे। इससे दरोगा का बायां पैर टूट गया और होमगार्ड गंभीर घायल है। वहीं, दूसरे दरोगा को हल्की चोटें आईं हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे की है। कोहना थाना प्रभारी गंगा बैराज पर फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। आरोपियों ने पुलिसवालों को टक्कर मारी और तीन बैरिकेड्स तोड़ते हुए भाग निकले। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। जिसकी मदद से आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।

कार सवार ने अचानक बढ़ा दी स्पीड

कोहना थाने के प्रभारी प्रतीक सिंह मंगलवार रात गंगा बैराज अटल घाट के पास फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। उनके साथ अटल घाट चौकी इंचार्ज संजय कुमार भी थे। शाम करीब साढ़े 6 बजे नवाबगंज से गंगा बैराज की तरफ जा रही एक कार को पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया।

कार सवार ने पहले तो स्पीड धीमी की, फिर अचानक रफ्तार बढ़ा दी। कार सवार ने सड़क पर लगे लोहे के 3 बैरियर को टक्कर मारकर हवा में उड़ा दिया। सामने आए पुलिस कर्मियों को भी टक्कर मारकर रौंद दिया और भाग निकले। हादसे में कोहना थाने में तैनात दरोगा पूरन सिंह का बायां पैर टूट गया। इसके साथ ही होमगार्ड हरि प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

जबकि चौकी इंचार्ज संजय कुमार भी घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, मगर पकड़ नहीं पाए हादसे के बाद मौके पर मौजूद कोहना थाना प्रभारी ने फोर्स के साथ कार सवार बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वो भाग निकले। दूसरी तरफ घायल पुलिस कर्मियों को उनके साथियों हैलट अस्पताल में एडमिट कराया है। तीनों पुलिस कर्मियों का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कार सवार बिठूर की तरफ हाईवे से भाग निकले

एसीपी लॉ एंड ऑर्डर आशुतोष कुमार ने बताया- एसओ कोहना चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक काली गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। कार सवारों ने जिकजैक स्टाइल में लगे लोहे के बैरियर के साथ पुलिस कर्मियों को टक्कर मारी और बिठूर की तरफ हाईवे से भाग निकले। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ लोग कार में थे, जो कोई वारदात को अंजाम देकर जा रहे थे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने टक्कर मारते हुए भाग निकले। कार सवारों की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000