दो बहनों ने डॉग के लिए सुसाइड कियाः एक महीने से बीमार था; मरते-मरते मां से बोलीं- उसे भगाना नहीं, दवा कराना

लखनऊ से एक हैरान वाली खबर सामने आई है। यहां 24 और 22 साल की दो सगी बहनों ने अपने पालतू डॉग के लिए जान दे दी। डॉग 1 महीने से बीमार है। उसकी लगातार दवा चल रही थी, लेकिन कुछ सुधार नहीं हो रहा था। दोनों बहनों का अपने डॉग से काफी भावनात्मक लगाव था। पिता भी कई महीने से बीमार हैं। इससे दोनों बहनें डिप्रेशन में थी। बुधवार को दोनों ने एक साथ फिनायल पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार को जानकारी हुई। तत्काल दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पहले बड़ी बहन और बाद में छोटी बहन ने दम तोड़ दिया। घटना पारा थाना क्षेत्र के दोदा खेड़ा जलालपुर की है।

ग्रेजुएशन पास थीं दोनों बेटियां

पारा थाना क्षेत्र के दोदा खेड़ा जलालपुर निवासी कैलाश सिंह (65 साल) की दो बेटियों राधा सिंह (24) और जिया सिंह (22) ग्रेजुएशन पास थीं। दोनों बहनों ने जर्मन शेफर्ड नस्ल का एक डॉग पाल रखा था। उसका नाम टोनी है। वह 1 महीने से बीमार है। डॉग की तबीयत सही नहीं हो रही है। राधा और जिया को आशंका थी कि डॉग टोनी अब नहीं बचेगा। दोनों बहनें डिप्रेशन में रहने लगी थीं। बताया जा रहा है कि छोटी बहन जिया सिंह की पहले से भी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी।

बुधवार को दोनों ने फिनायल पीने के बाद तुरंत मां गुलाबा देवी को बताया। मां ने बड़े भाई वीर सिंह को फोन कर इसकी सूचना दी। वीर के घर पहुंचने से पहले आस-पड़ोस के लोगों की मदद से दोनों बहनों को रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही राधा की मौत हो चुकी थी। जिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मां ने सामान लेने भेजा था, लौटकर आईं तो कराहने लगीं भाई वीर सिंह ने बताया, दोनों बहनों डॉग से काफी प्यार करती थीं। डॉग का काफी इलाज कराया, लेकिन वह ठीक होने की स्थिति में नहीं था। बुधवार सुबह 11 बजे मां गुलाब देवी ने दोनों को दुकान से सामान लेने भेजा था। दुकान से लौटीं तो दोनों कराह रही थीं। उन्होंने मां को बताया कि हम दोनों ने फिनायल पी लिया है। परिजनों का कहना है कि रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल से छोटी बहन जिया को हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन वहां भी उसे बचाया नहीं जा सका।

कुत्ता बीमार हो तो खाना छोड़ देती थीं

पड़ोसी लखनलाल ने बताया- बच्चियों ने क्या खाकर ऐसा कदम उठा लिया, कुछ पता नहीं चल पा रहा है। दोनों अपने डॉगी टोनी को बहुत प्यार करती थीं। अगर वह खाना न खाए तो वे दोनों भी खाना छोड़ देती थीं। पिछले दिनों से जब से कुत्ता बीमार था, तब से वे दोनों बहनें ज्यादा ही डिप्रेशन में रह रही थीं। उन्होंने क्या खाकर सुसाइड किया, अगर जिंदा होतीं तो असल बात पता चल पाती

पिता रुई धुनाई का काम करते थे

पड़ोसियों के अनुसार, राधा के पिता कैलाश सिंह रुई धुनाई का काम करते थे। वह 6 महीने से भी ज्यादा समय से बीमार हैं और घर पर बिस्तर पर पड़े रहते हैं। उनका भी इलाज चल रहा है। भाई वीर सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का करता है। एक छोटा भाई भी था, जिसकी करीब 7 साल पहले ब्रेन हेमरेज से मौत हो चुकी है।

बहनों ने कहा- हमारे मरने के बाद डॉगी को भगाना मत दो बेटियों की एक साथ मौत के बाद बुजुर्ग मां गुलाबा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दरवाजे पर बैठी रो रही थीं। उन्होंने बताया- उन दोनों (राधा और जिया) ने मुझसे बताया कि मां, हमने फिनायल पी लिया है। अब हम दोनों ही मर जाएंगी। हमारे मरने के बाद डॉगी को घर से भगाना मत। उसको घर में रखना और दवा कराते रहना।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000