खूनी संघर्ष में 2 युवकों की हत्याःबर्थडे पार्टी से लौट रहे 3 युवकों को घेरकर मारा, कल्हाड़ी से काटा, एक अभी भी लापता

गाजीपुर में दो युवकों की हत्या कर दी गई है। एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है और धारदार हथियार से गर्दन को रेता गया है, जबकि हमलावरों ने दूसरे को लाठी-डंडों और धारदार हथियार काटा है। एक आंख भी फोड़ दी। एक युवक का शव तालाब के पास मिला है। जबकि दूसरे युवक की लाश तालाब में गुरुवार दोपहर में मिली। एक युवक अभी भी लापता है। एसडीआरएफ की टीम ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को फिर से सर्चिग की जाएगी।

उधर, परिजन ने दो शवों को ले जाने से इनकार कर दिया। लोग सड़क जाम कर हंगामा करते रहे। करीब 8 घंटे हंगामे के बाद एसपी ईरज रजा के समझाने पर माने। घटना के बाद से गांव में तनाव है। गांव में 50 से अधिक पुलिसवाले तैनात हैं। वारदात एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर की बुधवार देर रात करीब 11 बजे की है। इस वारदात की वजह करीब तीन महीने पहले दुर्गा पूजा के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद को माना जा रहा।

डेढ़ महीने पहले दुर्गा पूजा में हुई थी मारपीट

गहमर गांव के खेलू राय पट्टी में तीन महीने पहले नवरात्रि पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था। इस दौरान 27 सितंबर को डीजे पर डांस को लेकर दो गुटों का विवाद हो गया था। गांववालों के अनुसार, शैलेंद्र और विपिन का दूसरे गुट के युवकों विक्की सिंह, सौरभ सिंह, अंकित सिंह से विवाद हो गया था।

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों गुटों के 8 लोगों पर फिर दर्ज की थी। इनमें मृतक विक्की और सौरभका भी नाम शामिल था। हालांकि, गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई थी। इस घटना के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे से खार खाए हुए बैठे थे।

बर्थडे पार्टी से लौटते समय बाइक से गिराकर मारा

गांव वालों के अनुसार, बुधवार रात करीब 11.30 बजे विक्की, सौरभ और लक्ष्मण एक ही बाइक से अपने किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। शैलेंद्र पक्ष के युवकों को इसकी जानकारी पहले से थी। शैलेंद्र गुट के 7-8 युवक पहले से रास्ते में घात लगाए बैठे थे।

जैसे ही दोनों उधर से गुजरे तो शैलेंद्र गुट ने घेर लिया। बाइक से गिराकर तीनों को लाठी-डंडों से पीटने लगे। विक्की नामक युवक को अधमरा करने के बाद किसी धारदार हथियार से गर्दन पर वार किया। इसके बाद उसके सिर में गोली मार दी। विक्की के अलावा सौरभ को लाठी-डंडों से पीटा और चेहरे पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। उसकी एक आंख फोड़ दी और तीनों को तालाब में फेंक दिया।

मारपीट की सूचना पर परिजन पहुंचे

उधर, सूचना मिलते ही तीनों युवकों के परिजन और अन्य गांव वाले मौके पर पहुंचे। तलाश शुरू हुई तो विक्की सिंह की लाश तालाब के पास मिली। वह खून से लथपथ पड़ा था। परिजन उसे सीएचसी लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विक्की के साथ बाइक सवार अन्य दो युवक सौरभ और अंकित का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने गोताखोरों को लगाया। गुरुवार दोपहर को एक युवक सौरभ का शव तालाब में मिला।गुरुवार की शाम 6 बजे तक एसडीआरएफ ने तीसरे युवक अंकित की तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला सका। ठंड और अंधेरे के चलते सर्चिग रोक दी गई। बताया गया कि शुक्रवार सुबह फिर से तलाश की जाएगी। उधर, गांववालों के हंगामा को देखते हुए कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। एसपी डॉ. ईरज राजा, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पहुंचे

शव रखकर लगाया जाम

सुबह तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीण भड़क गए। गुरुवार 10 बजे गहमर कोतवाली के सामने एनएच-124सी (टीवी रोड) पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसपी डॉ ईरज रजा मौके पर पहुंचे, उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। करीब 8 घंटे तक हंगामा होता रहा। बाद में एसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिया। तब दो शवों को शाम 6 बजे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया-

” दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि दो युवक लापता है। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। परिवार के लोगों को समझाकर दो शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तारी की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000