“भारतीय नागरिक के रूप में टिप्पणी कर रहा हूँ… न कि बीजेपी नेता के रूप में”, बीजेपी नेता अधिकारी का बड़ा बयान, बांग्लादेश में 1971 जैसी स्थिति को दोहराना चाहिए

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और उसी के अनुसार प्रतिक्रिया दे रही है। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी प्रवक्ता के तौर पर कम और भारत के नागरिक के तौर पर ज्यादा बोल रहा हूं।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि बांग्लादेश के सही सोच वाले नागरिकों को पड़ोसी देश में वास्तविक लोकतंत्र स्थापित करने और अल्पसंख्यकों को बचाने के लिए 1971 जैसी स्थिति को दोहराना पड़ सकता है। शुभेंदु ने कहा कि 1971 में मुक्तिजोद्धाओं (मुक्ति योद्धाओं) ने पाकिस्तानियों को हराया था।

उन्होंने साफ किया कि वह इस मुद्दे पर एक भारतीय नागरिक के रूप में टिप्पणी कर रहे हैं, न कि बीजेपी नेता के रूप में। शुभेंदु ने कहा कि बांग्लादेश के सही विचार वाले लोग, जो जमाती तत्वों को हराना चाहते हैं और बंगाली संस्कृति, साहित्य की महिमा और विरासत को बहाल करना चाहते हैं तथा हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं, उन्हें 1971 जैसी स्थिति को वापस लाने की दिशा में काम करना पड़ सकता है।

पाकिस्तानी आक्रमणकारियों को किया था परास्त

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मुक्ति योद्धाओं ने बांग्लादेश की धरती पर पाकिस्तानी आक्रमणकारियों को परास्त किया था। आज के जिहाद-विरोधी मुक्तिजोद्धाओं के लिए शायद ऐसी ही स्थिति को दोहराना समय की मांग हो।

भारत सरकार स्थिति पर रख रही कड़ी नजर

शुभेंदु ने दावा किया कि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार या अन्य सक्रिय राजनीतिक ताकतों की कार्रवाई से हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों में विश्वास का भाव पैदा नहीं होता है। बीजेपी नेता ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और उसी के अनुसार प्रतिक्रिया दे रही है।  उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी प्रवक्ता के तौर पर कम और भारत के नागरिक के तौर पर ज्यादा बोल रहा हूं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000